
39 patients and corona infected, first patient in Bijoulian in bhilwara
भीलवाड़ा।
जिले में शनिवार को चार अलग-अलग रिपोर्ट में ३९ जने कोरोना संक्रमित मिले। शहर के १९, गुलाबपुरा क्षेत्र के ७, कोटड़ी क्षेत्र के ४, जहाजपुर ३, शाहपुरा २, बिजौलियां, आसीन्द, रायपुर व सहाड़ा क्षेत्र में एक-एक रोगी मिला। इनमें गुलाबपुरा के भाई-बहन भी शामिल हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 4८७ हो गई है। आरआरटी प्रभारी डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि इन सभी को उपचार के लिए महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
भीलवाड़ा में १९ संक्रमित
- आजादनगर कुंभा सर्किल के पास रहने वाली महिला का मकान मालिक भी पहले संक्रमित आया था।
- आजादनगर कुंभा सर्किल के पास रहने वाली महिला का पति पूर्व में संक्रमित आ चुका है।
- चन्द्रशेखर आजाद नगर की महिला पूर्व संक्रमित की पड़ोसी है।
- पुलिस लाइन निवासी आरएसी जवान के कमरदर्द होने पर डॉक्टर के कहने पर जांच करवाई।
- संजय कॉलोनी निवासी बालिका के लक्षण आने पर जांच करवाई थी।
- चन्द्रशेखर आजादनगर निवासी युवक ट्रांसपोर्ट नगर में कंडेक्टर है।
- ट्रांसपोर्ट नगर जोधा मांडल का खेड़ा निवासी युवक ने रैण्डम जांच करवाई थी।
- आजादनगर का युवक पूर्व संक्रमित के सम्पर्क में आया।
- आरके कॉलोनी शिव मंदिर के पीछे रहने वाले ५८ साल के व्यक्ति ने लक्षण पाए जाने पर जांच करवाई।
- बापूनगर निवासी महिला के लक्षण पाए जाने पर जांच करवाई।
- गांधीनगर निवासी ४३ साल का व्यक्ति आगरा से आया था।
- सांगानेर कॉलोनी शिवनगर ए सेक्टर निवासी व्यक्ति लक्षण पाए जाने पर जांच करवाई।
- संजय कॉलोनी पारीक छात्रावास के पास रहने वाले युवक ने लक्षण आने पर जांच करवाई।
- जवाहरनगर गुरुजी की होटल के पीछे रहने वाला युवक सूरत से आया था।
- लेबर कॉलोनी निवासी युवक एसके प्लाजा स्थित बैंक का कर्मचारी है।
- पुराना भीलवाड़ा रायजी मोडा की गली निवासी युवक बैंक कर्मचारी है।
- भवानीनगर निवासी युवती ने ऑपरेशन करवाने के लिए जांच करवाई थी।
- गुरलां रघुनाथपुरा निवासी युवक १४ दिन पहले बिहार से आया था। लक्षण होने पर जांच करवाई।
- गुरला रघुनाथपुरा निवासी युवती को लक्षण होने पर जांच करवाई थी।
............................
गुलबापुरा क्षेत्र में सात संक्रमित
- गुलाबपुरा के महावीर कॉलोनी की रहने वाली युवती तथा २६ साल का उसका भाई है। दोनो पूर्व में पॉजीटिव निकले पिता के सम्पर्क में आने से संक्रमित हुए।
- खारी का लाम्बा निवासी व आगंूचा के दोनों युवक एक कम्पनी में कर्मचारी हैं।
- गुलाबपुरा देवविहार कॉलोनी निवासी प्रौढ़ ने रैण्डम जांच करवाई थी।
- गुलाबपुरा निवासी महिला पूर्व संक्रमित की पत्नी है।
........................
कोटड़ी क्षेत्र के आए चार संक्रमित
- झाड़ोल (कोटड़ी) निवासी महिला तथा बालिका के लक्षण आने पर जांच करवाई गई।
- कोटड़ी निवासी महिला के लक्षण होने पर जांच करवाई थी।
- मीणा का खेड़ा (ढोकलिया) निवासी युवक भीलवाड़ा की कपड़ा फैक्ट्री में काम करता है। लक्षण आने पर जांच करवाई।
...................
- जहाजपुर निवासी महिला पूर्व में संक्रमित निकले व्यक्ति पति की पत्नी है।
- जहाजपुर में महिला पूर्व संक्रमित मकान मालिक के सम्पर्क में आने से संक्रमित निकली।
- जहाजपुर में बालक पूर्व संक्रमित मकान मालिक के सम्पर्क में आने से संक्रमित निकला।
.................
- शाहपुरा वार्ड १९ निवासी प्रौढ़ व्यक्ति टोंक से आया था।
- फूलिया कलां निवासी युवक एक कम्पनी में कर्मचारी है।
..................
- आसीन्द के आमदला निवासी युवक सूरत से आया था।
- रायपुर के नाथडिय़ास निवासी व्यक्ति बैंगलूरु से आया था।
- कोशिथल निवासी वृद्ध सूरत से आया था।
....................
बिजौलियां में पहला कोरोना पॉजीटिव
बिजौलियां. कस्बे के वार्ड 18 में युवक कोरोना संक्रमित मिला। उसके घर के 100 मीटर के क्षेत्र में जीरो मोबिलिटी कर दिया है। युवक इंदरगढ़ लाखेरी में बैंक कर्मचारी है। बुखार आने पर 24 जुलाई को बूंदी अस्पताल में जांच करवाई। इसमें कोरोना संक्रमित निकला। चिकित्सा टीम ने उसे भीलवाड़ा अस्पताल में भर्ती करवाया। उसकी पहली रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।
....................
होटल सील
शुक्रवार रात देवरा (जहाजपुर) निवासी एक व्यक्ति सूचना केन्द्र के सामने एक होटल का कर्मचारी है। उसके पॉजीटिव आने पर बाद शनिवार दोपहर टीम प्रभारी डॉ. घनश्याम चावला के नेतृत्व में राजीव गांधी मार्केट स्थित होटल पहुंची। टीम ने कर्मचारी के संपर्क वाले सभी कर्मचारियों को जांच के लिए एमजीएच के डीईआईसी सेंटर भिजवाया। होटल को सील करवा दिया गया।
Published on:
26 Jul 2020 01:02 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
