5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बैंक मैनेजर के कमरे में रखा जीएसएस व्यवस्थापक का 5 लाख से भरा बैग पार

कस्बे के दी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक में पैसे जमा कराने आए ग्राम सहकारी समिति के सहायक व्यवस्थापक का 5 लाख रुपए से भरा बैग बुधवार दिनदहाड़े बैंक मैनेजर के कमरे से पार हो गया। वारदात से बैंक में हड़कम्प मच गया।

2 min read
Google source verification

image

Tej Narayan Sharma

May 17, 2017

कस्बे के दी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक में पैसे जमा कराने आए ग्राम सहकारी समिति के सहायक व्यवस्थापक का 5 लाख रुपए से भरा बैग बुधवार दिनदहाड़े बैंक मैनेजर के कमरे से पार हो गया। वारदात से बैंक में हड़कम्प मच गया। आसींद पुलिस ने बैक पहुंच सीसी कैमरे खंगाले। फुटेज में तीन संदिग्ध बालक दिख रहे हैं। इनको आसपास तलाशा भी लेकिन पता नहीं चल पाया।

लाठियों से पीट पीटकर युवक की हत्या, ट्रैक्‍टर में डाल शव हाइवे पर फेंका

हैड कांस्टेबल नरेश कुमार सुखवाल ने बताया कि कांवलास ग्राम सेवा सहकारी समिति के सहायक व्यवस्थापक (जीएसएस) सांवरा गुर्जर 5 लाख 7 हजार रुपए लेकर बैंक पहुंचे। बैंक मैनेजर चन्द्रसिंह चौधरी के कक्ष में गए, जहां ऋण की राशि और आने की बात कहकर बैग मैनेजर की कुर्सी के पीछे रख दिए।

हैण्डपम्प पर पानी भर रहे मां-बेट पर कहर बनकर टूटा अंधड़, टीनशेड गिरने से दोनों की मौत

इसके बाद गुर्जर निकट ही जीएसएस अध्यक्षों की बैठक में चले गए। इस बीच चौधरी भी किसी काम से लोन शाखा में चले गए। पीछे से कोई नकदी से भरा बैग ले गया। चौधरी कुछ देर बाद लौटे और काम में लग गए।

एक घंटे बाद लौटे तो बैग गायब

करीब एक घंटे बाद गुर्जर मैनेजर कक्ष में लौटे तो बैग गायब मिला। चैम्बर और परिसर में बैग तलाशा लेकिन नहीं मिलने पर आसींद पुलिस को सूचना दी। पुलिस उपाधीक्षक रामसिंह चौधरी और थानाप्रभारी राजकुमार नायक पहुंचे।

रैकी कर रहा था...

पुलिस का मानना है कि कोई बैंक में ही सांवरा गुर्जर पर नजर रखे था। पुलिस ने बैंक के सीसी कैमरे खंगाले तो तीन बालकों की गतिविधियां संदिग्ध दिखी। पुलिस का मानना है कि बालकों के साथ उनकी मां भी मौजूद थी। पुलिस ने बच्चों पर शक की सुई केन्द्रित कर उनकी तलाश शुरू कर दी। आसपास नाकाबंदी भी कराई, लेकिन संदिग्धों का पता नहीं लगा।