6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सांवरिया हनुमान मंदिर पर 501किलो सिन्दूर से चढ़ाया चोला

21 सौ लड्डूओं का लगाया भोग

less than 1 minute read
Google source verification
501 kg sindoor offered Chola at Sanwaria Hanuman temple in bhilwara

501 kg sindoor offered Chola at Sanwaria Hanuman temple in bhilwara

भीलवाड़ा।
कारोई स्थित सांवरिया हनुमान मंदिर पर शनिवार शाम बरसात की कामना को लेकर 2100 लड्डू 501 किलो आम और इतने ही कैलों का भोग लगाया गया। फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया गया। इससे पहले ५०१ किलो सिन्दूर से चोला चढ़ाकर कलश की स्थापना की गई।
महंत बाबूगिरी महाराज ने बताया कि दिन में सांवरिया हनुमान मंदिर कारोई में बालाजी को 501 किलो सिंदूर 101 किलो चमेली के तेल से चोला चढ़ाया गया। पंडित आचार्य देवेन्द्र ने मंत्रोच्चार के बीच हवन कीर्तन किया। चोला चढ़ाने के साथ ही मंदिर पर 21 फिट के गुम्बद पर कलश और दो किलो चांदी की नैत्र स्थापना की गई। शाम सवा छह बजे महंत बाबूगिरी महाराज ने महाआरती की। बाद में बरसात की कामना को लेकर सांवरिया हनुमान को 2100 लड्डूओं व 501 किलो आम और केलों का भोग लगाया गया। प्रसाद का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि यह मंदिर में देश पहला हवाईजहाज के रूप में तथा परिसर एयरपोर्ट की तरह होगा। इस मौके पर सरपंच नटराज सिंह, देवेन्द्र सिंह, नंदकिशोर कुमावत, शांतिप्रकाश मोहता, जेपी काबरा, पार्षद पीयूष डाड,अनिल बल्दवा आदि उपस्थित थे।