
96 Girdawars awaiting promotion
९६ गिरदावरों को पदोन्नति का इंतजार
भीलवाड़ा। सालों से पदोन्नति की राह तक रहे प्रदेश के ९६ गिरदावरों (भू अभिलेख निरीक्षक) ने अजमेर राजस्व मण्डल से न्याय की गुहार की है। राजस्थान पत्रिका ने २९ जून २०२० को पदोन्नति से वंचित गिरदावरों की पीड़ा 'कनिष्ठ बने अफसर, वरिष्ठ करते रह गए इंतजारÓ शीर्षक समाचार प्रकाशित कर उठाया था।
राजस्थान कानूनगो संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष बनवीर सिंह की अगुवाई में वंचित गिरदावरों का प्रतिनिधि मण्डल अजमेर में नव नियुक्त निर्बंधक नम्रता वृषनी से मिला और राजस्व मण्डल द्वारा पदोन्नति में हुई चूक से अवगत कराया। इस पर वृषनी ने राजस्व मण्डल के अधिकारियों के साथ चर्चा की और इसके बाद प्रतिनिधि मण्डल को आश्वस्त किया कि उनके साथ अन्याय नहीं होने देंगे।
सिंह ने बताया कि दिए ज्ञापन में पदोन्नति वर्ष 2013-14 के प्रशिक्षित 96 भूअ निरीक्षकों की कार्यग्रहण तिथि सेवाभिलेख के अनुसार वरिष्ठता सूची में अंकित करने की मांग की गई। ज्ञापन में 23 जून 2020 को मण्डल द्वारा जारी पात्रता सूची को इसी आधार पर संशोधित कर सही वरिष्ठता का निर्धारण कराते हुए पात्र उक्त ९६ निरीक्षकों को नायब तहसीलदार पद पर पदोन्नति दिलवाई जाए।
Updated on:
31 Jul 2020 10:58 am
Published on:
31 Jul 2020 10:58 am
