7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगी भीलवाड़ा व शाहपुरा में कांग्रेस पर गरजे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में बुधवार को भीलवाड़ा व शाहपुरा जिले में आयोजित सभाओं को संबोधित किया। दोनों ही जिलों की सभा में योगी ने राजस्थान की गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने कहा कि नया भारत अब दुनियां में उभर कर आया है।

2 min read
Google source verification
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में बुधवार को भीलवाड़ा व शाहपुरा जिले में आयोजित सभाओं को संबोधित किया। दोनों ही जिलों की सभा में योगी ने राजस्थान की गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने कहा कि नया भारत अब दुनियां में उभर कर आया है।

भीलवाड़ा, सहाड़ा एवं मांडल विधानसभा क्षेत्र की संयुक्त चुनावी सभा में बुलडोजर बाबा के नाम से फेम योगी आदित्यनाथ ने जय भवानी, करणी माता, राम राम सा भारत माता कि जय से संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद नक्सलवाद और भ्रष्टाचार की समस्या कांग्रेस की देन है, कांग्रेस समस्या देती रही है मोदी ने इसका रास्ता निकाला है। कांग्रेस सामान्य और गरीब परिवार को योजनाओं से वंचित करती है, देश के विकास में सभी लोग योगदान देते हैं देश के संसाधनों पर पहला अधिकार देश के नौजवानों किसानों का है।

भीलवाड़ा में योगी ने कहा कि मोदी ने सबका साथ सबका विकास का नारा दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राम मंदिर नहीं बनवा पाई ,ना रोजगार दे सकती है, ना भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा सकती है ना अत्याचार रोक सकती है । राजस्थान भ्रष्टाचार और महिला अपराध, साइबर अपराध, बिजली दरों ,सभी कामों में राजस्थान सरकार नंबर एक पर है । योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में पीछे हैं। डबल इंजन की सरकार होती है तो माफिया का क्या होता है यह तो आप जानते हो कांग्रेस गरीबों का कल्याण नहीं कर सकती और उसकी आस्था का भी सम्मान नहीं कर सकती।

योगी ने कहा कि उत्तराखंड केदारपुर में आस्था का सम्मान दिखाई दे रहा है, अयोध्या में भी तो राम मंदिर बन रहा है मतलब यह ही है भाजपा की डबल इंजन की सरकार आएगी। बिजली और पेट्रोल डीजल की दरें सबसे ज्यादा राजस्थान में है। पेपर लीक राजस्थान में ,मंडी टैक्स या सबसे ज्यादा लिया जा रहा है। बेरोजगार युवाओं को रोजगार नहीं मिलने का कारण सबसे ज्यादा आत्महत्या भी राजस्थान में हो रही है।

यहां योगी का भीलवाड़ा भाजपा प्रत्याशी विट्ठलशंकर अवस्थी, सहाड़ा प्रत्याशी लादूलाल पितलिया व मांडल प्रत्याशी उदयलाल भड़ाना, अजमेर संभाग चुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह, सांसद सुभाष बहेड़िया, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ,अतर सिंह भडाना, कालूलाल गुर्जर,राकेश पाठक, बरजी देवी भील, रिंकू कंवर ने 101 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया । योगी करीब दो घंटा देरी से कार्यक्रम में पहुंचे। यहां संत बाबू गिरी महाराज, बनवारी शरण कठियावाला ,मुरली शरण, रामायणी महाराज व लाल बाबा ने योगी आदित्यनाथ के चरण छूकर उन्हें हनुमान जी का गोटा भेंट किया