11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रक चालक की हत्या के आरोपी चार दिन रिमाण्ड पर, पुलिस ने कराई घटनास्थल की तस्दीक

प्रतापनगर थाना पुलिस ने चार दिन पूर्व पटेलनगर विस्तार के निकट ट्रक चालक भरत शर्मा की पीट-पीट कर हत्या के मामले में गिरफ्तार चारों अभियुक्तों को अदालत में पेश किया। जहां से चारों को पूछताछ और अनुसंधान के लिए चार दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
Accused of killing truck driver on remand for four days, police verifi

Accused of killing truck driver on remand for four days, police verifi

भीलवाड़ा. प्रतापनगर थाना पुलिस ने चार दिन पूर्व पटेलनगर विस्तार के निकट ट्रक चालक भरत शर्मा की पीट-पीट कर हत्या के मामले में गिरफ्तार चारों अभियुक्तों को अदालत में पेश किया। जहां से चारों को पूछताछ और अनुसंधान के लिए चार दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त पटेलनगर निवासी कुलदीपसिंह राठौड़, भंवर विजय बहादुरसिंह राठौड़, दीपक जांगिड़ तथा पुलिस लाइन के पास शिवनगर निवासी डीगेश्वर पायक को मंगलवार को ले जाकर घटनास्थल की तस्दीक करवाई। स मामले में दो जनें फरार चल रहे है, जिनकी तलाश में सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। पकड़े गए अभियुक्तों से गहनता से पूछताछ चल रही है। गौरतलब है कि पटेलनगर विस्तार के निकट तेजा विहार कॉलोनी स्थित झाडि़यों में चार दिन पूर्व एक व्यक्ति का शव मिला था। मृतक की पहचान मूलत: गंगापुर हाल पटेलनगर विस्तार निवासी भरत शर्मा के रूप की। मृतक ट्रक चालक था और अपने पिता के साथ रहता था। उसकी रंजिश के चलते आरोपियों ने धोखे से बुलाकर पीट-पीट कर हत्या कर दी थी।