6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अन्नकूट का प्रसाद लेने को उमड़े लोग

भीलवाडा शहर के अधिकांश मदिरों में सोमवार को अन्नकूट का भोग लगाया। आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारें लगी रही।

less than 1 minute read
Google source verification
अन्नकूट का प्रसाद लेने को उमड़े लोग

अन्नकूट का प्रसाद लेने को उमड़े लोग

भीलवाडा शहर के अधिकांश मदिरों में सोमवार को अन्नकूट का भोग लगाया। आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारें लगी रही। शहर के बालाजी मार्केट स्थित बालाजी मंदिर, प्रधान डाक घर के सामने संकटमोचन हनुमान मंदिर में अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया। दोंनो मंदिरों में देर रात तक प्रसाद लेने के लिए लम्बी कतारे लगी। संकटमोचन हनुमान मंदिर में बाबूगिरी महाराज व बालाजी मंदिर में पंडित आशुतोष शर्मा ने श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया। रीको एरिया स्थित बालाजी मंदिर में भी अन्नकूट का प्रसाद चढाया गया।


बालाजी मार्केट स्थित बालाजी मंदिर में 21 कढ़ाई में मिट्टी की भट्टियाें पर 100 हलवाइयाें ने प्रसाद तैयार किया। मंदिर में विराजित बालाजी प्रतिमा के रजत कवच में दर्शन हुए। साथ ही प्रतिमा के समक्ष 21 हजार किलाे सब्जियाें के साथ ही 51 कट्टे चावल व 31 कट्टे चवलाें का प्रसाद 100 हलवाइयाें की टीम ने मिट्टी की भट्टियाें पर तैयार किया। पुजारी आशुताेष शर्मा ने बताया कि मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल मानसिंहका की उपस्थिति में कारीगरों ने 24 घंटे में लकड़ी से मिट्टी की भट्टियाें पर भोग बनाया। वल्लभ संप्रदाय की प्रधानपीठ श्रीनाथजी मंदिर की तर्ज पर गिरिराज स्वरूप चावल-चवलों का ढेर लगाया गया। शाम काे हनुमानजी काे नैवेद्य अर्पण कर महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद तैयार करने में हलवाइयाें के साथ ही मंदिर के 70 से अधिक भक्ताें ने सहयाेग किया।