भीलवाड़ा जिले के ज्ञानगढ़, चिताम्बा, फाकोलिया, आसींद, बदनौर, भीम आदि क्षेत्र अरावली पर्वतमाला की सीमा में आता है। इन क्षेत्रों में ग्रेनाइट, क्वाट्र्ज फेल्सपार, मार्बल आदि की कई खानें है। इनमें अभी भी अवैध खनन हो रहा है। प्रमुख रूप से राजस्थान के सिरोही, उदयपुर , राजसमन्द, अजमेर , जयपुर , दौसा, अलवर जिले मुख्यतया सम्मिलित है। इनकी शाखाओं एवं प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौडग़ढ़ तथा भीलवाड़ा जिले भी शामिल कर लिया। सीकर और झुंझुनूं जिले की कुछ तहसीलें भी सम्मिलित की गई हैं।