शिलालेख उखाड़ने के बाद विधायक धीरज गुर्जर के समर्थकों ने शनिवार को बैठक रखने का आह्वान किया जिसकी प्रतिक्रिया में कस्बेवासियों ने भी बाजार स्वैच्छिक बंद रखकर चारभुजा नाथ मंदिर में बैठक का निर्णय लिया। कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस जाप्ता चारभुजा मंदिर परिसर में तैनात किया गया है।