19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गैस कटर से काट दिया एटीएम, 15 लाख पार

  राजस्थान में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम पर लूट की बड़ी वारदात हुई। लुटेरे भीलवाड़ा जिले के कान्याखेड़ी चौराहे क्षेत्र में बैंक के एटीएम को ही गैस कटर से काट दिया और करीब पन्द्रह लाख की नगदी उड़ा ली। पुलिस ने एटीएम व आसपास के पांच किलोमीटर के दायरे में सीसीकैमरे खंगाले और कुछ संदिग्धों की पहचान की है।
less than 1 minute read
Google source verification
गैस कटर से काट दिया एटीएम, 15 लाख पार

गैस कटर से काट दिया एटीएम, 15 लाख पार

भीलवाड़ा जिले में चित्तौड़गढ़ राजमार्ग पर कान्याखेड़ी चौराहे के निकट सोमवार रात फैक्ट्री के बाहर लगे
पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर बदमाश 14 लाख 70 हजार रुपए ले गए। वारदात से पहले बदमाशों ने वहां लगे सीसी कैमरे के तार काट दिए। घटना का पता चलने पर पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। हमीरगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

थानाप्रभारी भंवरलाल चौधरी ने बताया कि कान्याखेड़ी चौराहे के निकट नितिन स्पिनर्स के बाहर पीएनबी का एटीएम है। इस पर रात में चौकीदार नहीं था। देर रात कुछ लोग कार लेकर आए। गैस कटर से एटीएम बॉक्स काटा और उसमें रखे 14 लाख 70 हजार रुपए निकाल ले गए। सुबह कोई एटीएम से पैसे निकालने पहुंचा तो मशीन को टूटा पाया। डीएसपी देशराज गुर्जर वहां पहुंचे। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए।

बताया गया कि एटीएम में सोमवार को ही बड़ी नगदी डाली गई थी। लुटेरों ने वारदात से पहले एटीएम में लगे सीसीकैमरे की केबिल ही काट दी।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग