6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटे को बचाने की कीमत बाप को जान देकर पड़ गई चुकानी

हमले से बेटे को बचाने की कीमत एक व्यक्ति को शुक्रवार को अपनी जान गंवा कर चुकानी पड़ गई। समूचा घटनाक्रम भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र के जाटो का नोहरा गांव में हुआ। यहां एक शादी समारोह में डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान हमले व धक्का मुक्की से एक युवक की मौत हो गई ।

less than 1 minute read
Google source verification
बेटे को बचाने की कीमत बाप को जान देकर पड़ गई चुकानी

बेटे को बचाने की कीमत बाप को जान देकर पड़ गई चुकानी

कोटड़ी पुलिस के अनुसार जाटो की नोहरा गांव में भंवर लाल जाट की बेटी सीमा की शादी गत 22 फरवरी को थी। शादी से पूर्व 21 फरवरी की रात महिला संगीत के कार्यक्रम में डीजे पर गाना बजाने को लेकर हरिलाल (19) पुत्र रामेश्वर जाट और बंटी उर्फ़ देवकिशन (21) पुत्र जमनालाल जाट के बीच विवाद हो गया। दोनों मारपीट पर उतर आए।

उस रात आपसी समझाइश से मामला शांत हो गया, लेकिन इसी मामले में बदले की भावना के चलते बंटी ने शुक्रवार अपने साथियों के साथ हरिलाल पर हमला कर दिया। हरि के पिता रामेश्वर लाल (45) बीच बचाव में आए तो उसके साथ भी मारपीट हुई ,जिससे रामेश्वर की हालत बिगड़ गई । उसे तुरंत गंभीर हालत में कोटड़ी अस्पताल ले जाया गया, हालत में सुधार नहीं होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया ,जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसी बीच घटना की सूचना मिलते ही कोटड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर बंटी आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। एफएसएल टीम ने भी मौका मुआयना किया। पुलिस ने प्रकरण में दो कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।