सुसाइड नोट के आधार पर आसींद पुलिस ने आसींद, दौलतगढ़ और बनेड़ा निवासी लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। इनमें चांदमल मेवाड़ा (सेवानिवृत अध्यापक) नरोत्तम मेवाड़ा, संदीप मेवाड़ा, देवीलाल मेवाड़ा, ताराचंद मेवाड़ा, धापू देवी खटीक, पंकज खटीक, दिनेश खटीक, हरिशंकर शर्मा, अनिता शर्मा, सत्यनारायण जोशी और राधेश्याम माणमया, लादूनाथ योगी, लादूनाथ, विष्णु सिंह और चैन सिंह आदि शामिल हैं।