
10 साल में तीन गुना बढ़ी अवस्थी की संपत्ति, दो मामले दर्ज
भीलवाड़ा विधानसभा के मौजूदा विधायक व भाजपा प्रत्याशी विट्ठलशंकर अवस्थी की संपत्ति दस साल में करीब 10 गुना बढ़ गई। अवस्थी पर दो मामले भी दर्ज है। नामाकंन के साथ पेश हलफनामे से यह जानकारी मिली है।
अवस्थी : बदनोर में खदान के मालिक
अवस्थी के पास एक कार व एक स्कूटर है। भाजपा कार्यालय के बाहर काेविड नियमों का उल्लंघन व कोटड़ी चारभुजानाथ के बेवाण कार्यक्रम के रूट काे बदलने का मामला दर्ज है। अवस्थी के पास वर्ष 2013 में 36.63 लाख की संपत्ति थी, जो अब बढ़कर 3 करोड़ तक पहुंच गई है। खुद के पास 70,871 व पत्नी के पास 16,290 रुपए नकदी है। तीन खातों में 6 लाख 49 हजार 651 रुपए तथा पत्नी के खातों में 3 लाख 60 हजार रुपए हैं। 1 लाख रुपए की एफडी तथा पत्नी के 30 हजार रुपए का बजत योजना में निवेश हैं। दोनों के नाम से 35 लाख का निवेश है। स्वयं के पास 70 ग्राम सोना व 800 ग्राम चांदी तथा पत्नी के पास 250 ग्राम सोना व डेढ किलो चांदी है। बदनोर में पत्नी के नाम पांच बीघा जमीन है। स्वयं के नाम 5.76 हैक्टेयर जमीन है। शीतला का चाैक बदनोर में माइंस भी है। बदनोर में आवासीय घर व आरसी व्यास कॉलोनी में घर है। करीब 40 लाख का बैंक ऋण है। अवस्थी की कुल संपत्ति 3 करोड़ 1 लाख 58 हजार 635 रुपए हैं। अवस्थी एग्रीकल्चर से स्नातक हैं।
ओम के पास दो कार, दो स्कूटर तो पत्नी के नाम ट्रेलर
भीलवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी ओमप्रकाश नराणीवाल के पास 7.25 लाख, पत्नी के पास 11.25 लाख व परिवार के पास 10 हजार रुपए नकद है। दो कार, दो स्कूटर व पत्नी के नाम एक ट्रेलर है। स्वयं के पास 41 ग्राम के कोइन, 91.6 ग्राम के सोने के जेवर, 2 किलो चांदी, पत्नी के पास 98.25 ग्राम ज्वैलरी, 3 किलो चांदी व परिवार के पास 10 किलो चांदी है। कुल सकल राशि स्वयं के पास 8.75 करोड़ पत्नी के पास 1 करोड़ 5 लाख तथा परिवार के पास 18.73 लाख है। स्वयं के पास 7 करोड़ 6 लाख तथा पत्नी के पास 3.13 करोड़ की अचल संपत्ति है। नराणीवाल के भीलवाड़ा अरबन बैंक में 40 हजार रुपए के 300 शेयर हैं। इन्हाेंने विभिन्न व्यक्तियाें से 2 कराेड़ 19 लाख रुपए का ऋण व पत्नी के नाम पर 34 लाख का ऋण ले रखा है। नंदवाई में 9 लाख रुपए की कृषि भूमि है। जंभेश्वर नगर में प्लाॅट व पत्नी के नाम पर अरिहंत नगर विस्तार, जंभेश्वर नगर व पांसल में प्लाट है। हायर सैकेंडरी तक शिक्षित हैं।
कोठारी के पास 38.47 करोड़ व पत्नी के पास 2.47 करोड़ की जमीन
भीलवाड़ा से निर्दलीय प्रत्याशी अशोक कोठारी व पत्नी के पास कुल 41 करोड़ रुपए की जमीन है। इसमें कृषि भूमि 25.41 करोड़, भूखण्ड 9.41 करोड़, कॉमर्शियल 1.70 करोड़, अन्य भूखण्ड 1.95 करोड़ की है। पत्नी के नाम पर कृषि 1.35 करोड़ व भूखण्ड 1.12 करोड़ की जमीन शामिल है। संस्थाओं व अन्य के 25.30 करोड़ के ऋण व पत्नी के नाम 10 लाख का ऋण बकाया है। स्वंय के पास 25 तोला व पत्नी के पास 40 तोला सोना है। बैंक का स्वयं के नाम 38 लाख व पत्नी के नाम पर 1.39 करोेड़ का ऋण बकाया चल रहा है। स्वयं के पास 60 हजार, पत्नी के पास 73 हजार व परिवार के पास 30 हजार की नकदी है। बैंक में स्वयं के खाते में 26.71 लाख, पत्नी के खाते में 2.33 लाख व परिवार के खाते में 2.65 लाख रुपए जमा है। कोठारी ने अपने नाम पर 59.74 लाख, पत्नी के नाम 63.86 लाख तथा परिवार के नाम 49.15 लाख के शेयर ले रखे है। 62 वर्षीय कोठारी बीकॉम तक पढ़े हैं।
Published on:
10 Nov 2023 11:43 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
