6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लाभ पंचमी पर मेला, 1008 दीपकों से की आरती

भीलवाड़ा के अग्रवाल समाज सेवा प्रन्यास ने लाभ पंचमी पर शनिवार को अग्रवाल भवन में दसवां महालक्ष्मी दर्शन मेला लगाया

less than 1 minute read
Google source verification
लाभ पंचमी पर मेला, 1008 दीपकों से की आरती

लाभ पंचमी पर मेला, 1008 दीपकों से की आरती

भीलवाड़ा के अग्रवाल समाज सेवा प्रन्यास ने लाभ पंचमी पर शनिवार को अग्रवाल भवन में दसवां महालक्ष्मी दर्शन मेला लगाया। मंदिर को आकर्षक सजाया। प्रन्यास के संस्थापक दामोदर अग्रवाल ने बताया कि सुबह महालक्ष्मी का अभिषेक व हवन किया गया। शाम को छप्पनभोग लगाया। शाम को 1008 दीपक से आरती की।

पुजारी ओम पाराशर ने बताया कि मेले में माताओं एवं बहनों को महालक्ष्मीजी के दर्शन के बाद कूपन दिए। युवा मंच अध्यक्ष पंकज लोहिया ने बताया कि कूपन का लक्की ड्रा निकाला गया। इसमें प्रथम पुरस्कार को 11 चांदी के सिक्के, द्वितीय पुरस्कार 7 चांदी के सिक्के, तृतीय पुरस्कार 4 चांदी के सिक्के तथा 21 विशिष्ट पुरस्कार दिए गए। प्रथम 500 दर्शन करने वाली महिलाओं को भी आकर्षक उपहार दिए गए। स्टाल लगाई गई थी।
महालक्ष्मी मेले में शहर से भारी संख्या में लोगों ने आनंद लिया। राकेश अग्रवाल ने बताया कि महालक्ष्मी दर्शन मेले में आने वाली महिलाओं को चांदी के सिक्के प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मुकेश अग्रवाल, पंकज लोहिया, हर्षित नागोरी, अभिषेक लोहिया, प्रखर बागड़ोदिया, अनिल अग्रवाल, सुनील मानसिंहका, महेश शिवरामका, संजय नारनोली, उत्सव मित्तल, अशोक गोयल, मनोज टिंबरेवाल, नरेश अग्रवाल,सुशील अग्रवाल उपस्थित थे।