5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीलवाड़ा से रामपाल शर्मा होंगे कांग्रेस प्रत्याशी, बहेड़िया—शर्मा आमने—सामने

भीलवाड़ा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है।
less than 1 minute read
Google source verification
bhilwara lok sabha seat

bhilwara lok sabha seat

भीलवाड़ा।
भीलवाड़ा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। नगर विकास न्यास अध्यक्ष रहे शर्मा का भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान सांसद सुभाष बहेडि़या से मुकाबला होगा। 51 वर्षीय शर्मा ने वर्ष 2013 में मांडल विधानसभा से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

गत विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने मांडल से पुरजोर दावेदारी की थी, लेकिन पार्टी ने रामलाल जाट को टिकट दिया। पार्टी में विभिन्न पदों पर काम कर चुके शर्मा सेन्ट्रल कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष भी रहे हैं। वे जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष भी हैं।

टिकट मिलने के कारण

- जिलाध्यक्ष होने के नाते पूरे जिले में कार्यकर्ताओं पर पकड़।

- पूर्व मंत्री सीपी जोशी गुट से जुड़ाव।

- जातिगत समीकरण।

- नगर विकास न्यास अध्यक्ष के रूप में चर्चा में रहे

- पार्टी में रणनीतिकार के रूप में पहचान।

- राजस्थान क्रिकेट संघ के कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके हैं।

एक नजर
प्रत्याशी: रामपाल शर्मा

पिता: बालूराम शर्मा
माता: शान्ता देवी

पत्नी: मोना शर्मा, पूर्व अध्यक्ष राजस्थान कॉन्फेड जयपुर, जिला होलसेल उपभोक्ता भण्डार
जन्म तिथि : 15 जुलाई, 1967

जन्म स्थल: टिटोड़ा माफी, जहाजपुर
शिक्षा: डिप्लोमा मोटर मेकेनिकल

संतान: एक पुत्र-एक पुत्री
व्यवसाय: व्यापार एवं कृषि कार्य


पार्टी ने नेता नहीं, एक कार्यकर्ता को टिकट दिया है। मुकाबला कार्यकर्ता व उद्योगपति के बीच होगा। कांग्रेस ने पूर्व में में अहम विकास कार्य करवाए और कई सौगातें दी। प्रयास रहेगा कि विकास की नई गंगा बहे। जनता के साथ सेवा भावना से जुड़कर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ टीमवर्क से पार्टी को विजय बनाऊंगा।

रामपाल शर्मा, कांग्रेस प्रत्याशी

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग