
भीलवाड़ा : तस्वीर साफ नहीं, प्रचार ने नहीं पकड़ी गति
भीलवाड़ा में विधानसभा चुनाव में नामांकन दाखिल करने का काम 30 अक्टूबर से शुरू होंगे। मतदान 25 नवंबर को होगा, लेकिन अभी चुनावी मैदान में तस्वीर साफ नहीं हुई। इसके चलते चुनाव प्रचार गति नहीं पकड़ पाई। भाजपा ने शाहपुरा को छोड़कर अन्य छह सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए। हालांकि भाजपा में तीन सीटों पर पार्टी कार्यकर्ता घोषित उम्मीदवार का विरोध कर रहे हैं। इसे देखते प्रत्याशी भी अभी प्रचार के लिए नजर नहीं आ रहे। वहीं कांग्रेस ने महज तीन सीटों पर पत्ते खोले हैं।
भीलवाड़ा, आसीन्द व मांडलगढ़ में विरोध
भाजपा में भीलवाड़ा, आसीन्द व मांडलगढ़ विधानसभा में कार्यकर्ता अपने प्रत्याशियों का विरोध कर रहे हैं। प्रत्याशियों के साथ पार्टी के अन्य पदाधिकारियों को भी डेमैज कंट्रोल करने को लगा रखा है। तीनों प्रत्याशी उच्च पदाधिकारियों से सम्पर्क के साथ स्थानीय कार्यकर्ताओं को मनाने में लगे हैं। ऐसे में प्रचार शुरू नहीं कर पाए।
कालियास में अहम
आसींद सीट से भाजपा प्रत्याशी का विरोध हो रहा है। इसे लेकर शनिवार दोपहर 12 बजे कालियास में भागवत कथा स्थल पर अहम बैठक होगी। इसमें हर वर्ग, समाज व पार्टी प्रत्याशी से नाराज कार्यकर्ताओं को बुलाया है। सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बुलाया जा रहा है। मांडलगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऐलान किया कि 28 तक प्रत्याशी नहीं बदला तो निर्दलीय मैदान में उतारा जाएगा। भीलवाड़ा में भी विरोध के स्वर तेज होता जा रहा है।
कांग्रेस ने नहीं खोले पत्ते
कांग्रेस के चार प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है। केवल मांडल, मांडलगढ़ व सहाड़ा से टिकट का ऐलान किया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठकें रोज हो रही है। प्रदेश नेतृत्व के तहत हर दिन कोई न कोई कार्यक्रम हो रहा है।
30 को जारी होगी अधिसूचना
जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से 30 अक्टूबर को चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होगी। उसके साथ ही नामांकन दाखिल करने का काम शुरू हो जाएगा। माना जा रहा है कि नामांकन दाखिल करने के दिन से ही प्रत्याशी का प्रचार भी गति पकड़ेगा।
Published on:
28 Oct 2023 09:32 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
