
Body found in the well in bhilwara
कोटड़ी।
मंशा गांव में गुरुवार को प्रौढ़ का शव कुएं में मिला। शव की पहचान बिशनिया निवासी जगदीश मीणा के रूप में की गई। जगदीश के पिता का 12 दिन पहले निधन हो गया था। बारहवें की धूप गुरुवार को थी।
उप निरीक्षक मथुरा सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से कुएं में शव की सूचना मिली। इस पर शव को निकलवाकर शिनाख्त करवाई गई। मृतक परिजनों ने पुलिस को बताया कि 7 मई को जगदीश कोटड़ी आया। वह बस स्टैंड पर पत्नी को बैठाकर बाजार में सामान लेने की कहकर निकला, जो वापस नहीं पहुंचा। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार सुबह करवाया जाएगा।
परिजन तलाशते रहे
जगदीश कोटड1ी बस स्टैंड पर पत्नी को बैठाकर बाजार में सामान लेने की कहकर निकला, जो वापस नहीं पहुंचा। इस पर परिजनों ने उसे काफी तलाश किया। लेकिन जगदीश कहीं नहीं मिला। ग्रामीणों से कुएं में शव की सूचना मिली। इस पर शव को निकलवाकर शिनाख्त करवाई गई।
Published on:
09 May 2019 11:43 pm
