6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नवरात्र के पहले दिन 250 करोड़ की बुकिंग

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification
Booking of 250 crores on the first day of Navaratri in bhilwara

Booking of 250 crores on the first day of Navaratri in bhilwara

भीलवाड़ा।


नवरात्र के पहले दिन ही बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ी और जमकर खरीदारी हुई। पहले दिन बाजार में खासा उछाल देखने को मिला। श्राद्ध के समय बाजार का टर्न ओवर 200 करोड़ से घट कर करीब 50 करोड़ तक पहुंच गया था जो नवरात्र के पहले ही दिन करीब 250 करोड़ तक पहुंच गया। सर्राफा, कपड़ा, बर्तन या रेडीमेड कपड़ों आदि का बाजार हो, सबमें खरीदारों की भीड़ नजर आई। खासकर नवरात्र के बाद दीपावली व त्यौहारी सीजन के साथ ही वैवाहिक सीजन शुरू हो जाएगा। इसके चलते अभी से ही सोने- चांदी की बुकिंग शुरू हो गई है।

ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवरतन मल संचेती ने बताया कि सर्राफा बाजार में पहले ही नवरात्र के दिन तेजी नजर आई। बाजार में खरीदारी करने आई महिला नीलम और शीला देवी ने बताया कि उन्होंने पिछले एक माह से नाक की बाली और पाजेब लेने की सोच रही थी। लेकिन श्राद्ध में खरीदारी नहीं करने की परंपरा के चलते उन्होंने नवरात्र में खरीददारी करने का मन बनाया। संचेती ने बताया कि नवरात्र शुरू होने के साथ ही बाजार में रौनक लौटी है। नवरात्र के पहले दिन बाजार में करीब २०० से २५० करोड़ की बुकिंग हुई है। इसके अलावा १० प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

बाइक की सेल ने भी पकड़ी रफ्तार
श्राद्ध में जहां मोटर साइकिलों की खरीद बहुत कम थी वहीं पहले नवरात्र को बुधवार होने के बावजूद शहर के कई शौरूम से मोटरसाइकिलें बिकी है। लोगों ने श्राद्ध के दौरान ही एडवांस बुकिंग करा दी थी। इसके अलावा लोग पहले की अपेक्षा ज्यादा बाइक खरीदने के लिए आ रहे हैं। नवरात्र में ग्राहकों को आफर भी दिए गए हैं। इस बार नवरात्र में कभी उम्मीद की जा रही है।

कपड़ा बाजार में उछाल
कपड़ा बाजार में भी नवरात्र पर उछाल आया है। इसके अलावा रेडीमेड कपड़ों की सेल भी सुधरी है। नवरात्र का पहला दिन है धीरे धीरे सुधार होगा। श्राद्ध के दौरान बाजार बहुत मंदा हो गया था। अब नवरात्र के पहले दिन ही इसमें सुधार नजर आने लगा है।