5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जन्म प्रमाण पत्र के लिए बार—बार चक्कर कटवाने से खफा युवक ने नगर परिषद के दोनों दरवाजों के जड़े ताले

बार—बार चक्कर देने के कारण एक युवक ने नगर परिषद के दोनों गेटों के ताले लगा दिए
less than 1 minute read
Google source verification
Both doors of the city council put locks in bhilwara

Both doors of the city council put locks in bhilwara

भीलवाड़ा।
नगर परिषद में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बार—बार चक्कर देने के कारण एक युवक ने नगर परिषद के दोनों गेटों के ताले लगा दिए। जिसे बाद में होमगार्ड के जवानों ने ताले तोड़कर गेट खोले।


जानकारी के अनुसार बुधवार को एक युवक जन्म प्रमाण पत्र बनवाने आया। युवक को नगर परिषदकर्मियों द्वारा बार—बार टरकाया जा रहा था। इससे खफा युवक ने नगर परिषद के दोनों दरवाजों के ताले जड़ दिए। मौके पर मौजूद होमगार्ड के जवानों ने दोनों गेटों के ताले तोड़े। कमिश्नर नसीम शेख ने कोतवाली थानो में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।

सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। इधर, कमिश्नर शेख ने बताया कि युवक के जन्म प्रमाण पत्र में त्रुटि होने के कारण जन्म प्रमाण पत्र रोका गया। हालांकि नगर परिषद के जन्म प्रमाण पत्र मृत्यु प्रमाण पत्र विवाह पंजीयन कार्यालय के हालात इतने बदतर है कि तीन-तीन महीने चक्कर लगाने के बाद भी कार्य नहीं हो पाता। कमिश्नर शेख ने बताया कि जल्द ही इसमें सुधार लाया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग