5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डॉक्टर कपिल के घर में चोरों की सेंध

दीपावली की रात शहर में एक नहीं दो चिकित्सकों के सूने आवास को चोरों ने निशाना बनाया था। शहर कोतवाली में महात्मा गांधी चिकित्सालय के वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. कपिल शर्मा की तरफ से दर्ज चोरी की रिपोर्ट से ये खुलासा हुआ।
2 min read
Google source verification
Burglars break into Doctor Kapil's house

Burglars break into Doctor Kapil's house

भीलवाड़ा। दीपावली की रात शहर में एक नहीं दो चिकित्सकों के सूने आवास को चोरों ने निशाना बनाया था। शहर कोतवाली में महात्मा गांधी चिकित्सालय के वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. कपिल शर्मा की तरफ से दर्ज चोरी की रिपोर्ट से ये खुलासा हुआ। इससे पूर्व चिकित्सालय के ही मनोरोग विशेषज्ञ डॉ.वीरभान चंचल के चिकित्सालय परिसर स्थित आवास में चोरी का मामला गत मंगलवार को भीमगंज थाने में दर्ज कराया था। दोनों चिकित्सकों की रिपोर्ट में बताया गया कि दीपावली पर वे परिवार समेत अपने शहर में गए थे, इस दौरान चोरी की वारदात हुई।

वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ मूलत जयपुर निवासी शर्मा ने कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट दी। इसमें बताया दीपावली मनाने वो परिवार समेत २५ अक्टूबर की शाम को जयपुर गए थे। ३१ अक्टूबर की शाम शास्त्रीनगर में भोपालपुरा रोड स्थित खत्री कॉलोनी में आए तो घर के ताले टूटे देख कर सन्न रह गए।

उन्होंंने बताया कि दुमंजिला मकान में वो नीचे के हिस्से में किराएदार है। वारदात के दौरान मकान मालिक भी कोटा घर हुए थे और मकान सूना था। चोरों मेन गेट कूद कर भीतर घुसे। इसके बाद मुख्य कक्ष के ताले तोड़ दिए और पूरे घर को खंगाल दिया। चोरों ने दो कक्ष, कीचन व हॉल में रखे सामान को अस्त व्यस्त कर दिया। आलमारी के लॉक तोड़ दिए और बच्चों की कपड़ों की आलमारी का सामान भी बाहर निकाल दिया। चोर घर से सोने की चेन, एक बत्तीस इंच का एलइडी मय सेटअप बाक्स, देश-विदेश की सात घड़ी व दो हजार रुपए की नकदी ले गए।

शर्मा ने बताया कि सोने की चेन उन्हें पिता ने जन्म दिन पर दी थी और भूल वश जयपुर जाते समय घर में ही रह गई।चंचलानी के सूने मकान में भी चोरीगौरतलब है कि डॉ.वीरभान चंचलानी भी दीपावली पर्व मनाने कोटा गए थे। इस दौरान मकान को सूना देख चोरों ने दिनदहाड़ चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर यहां से डेढ़ लाख रुपए नकद और जेवरात ले गए थे। भीमगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग