6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस के इंतजार में खड़े थे चालानी गार्ड, बंदी हाथ छुड़ा भागा, कुछ दूर पीछा कर पकड़ा

जिला कारागार से गंगापुर जेल करना था शिफ्ट
less than 1 minute read
Google source verification
Captive hands ran out in bhilwara

Captive hands ran out in bhilwara

भीलवाड़ा।

शहर में अजमेर चौराहे के निकट मंगलवार दोपहर बस के इंतजार में खड़े चालानी गार्ड का हाथ छुड़ाकर बंदी भाग गया। चालानी गार्ड ने पीछा कर कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। बंदी के खिलाफ पुलिस सुरक्षा से भागने का मामला कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया है। बंदी अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप में जिला कारागार में था। उसे गंगापुर उप कारागार में शिफ्ट करने के लिए ले जाया जा रहा था।

पुलिस के अनुसार रामाखेड़ा निवासी मदनलाल ओड की पत्नी ने पिछले माह फंदे पर झूलकर जान दे दी थी। कारोही थाना पुलिस ने मदन को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर गंगापुर उपकारागार भिजवाया था। वहां मदन की हालत बिगडऩे पर उसका भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल के कैदी वार्ड में उसका उपचार हुआ। हालत में सुधार के बाद जिला कारागार भेज दिया गया। पुलिस लाइन में तैनात सहायक उपनिरीक्षक लियाकत मोहम्मद और सिपाही मदन को वापस गंगापुर उपकारागार ले जाने के लिए जिला जेल लाए।

अजमेर तिराहे पर गंगापुर की बस का इंतजार करते समय मदन सिपाही का हाथ छुड़वाकर भागने लगा। चालानी गार्डों के चिल्लाने पर वहां मौजूद लोग भी भागे। पुलिसकर्मियों ने मदन को कुछ दूरी पर पकड़ लिया। भागने से हालत बिगडऩे पर मदन को वापस अस्पताल ले जाया गया। उसके खिलाफ पुलिस सुरक्षा से भागने का मामला कोतवाली में दर्ज कराया।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग