29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सर्दी में गाजर, गोंद का हलवा-लड्डू लोगों की पहली पसंद

सूखे मेवे, गजक एवं मूंगफली की भी बंपर बिक्री Carrot, gum pudding - laddoos are the first choice of people in winter भीलवाड़ा। सर्दी बढऩे के साथ ही शहर में सुबह से लेकर देर रात तक गाजर-गोंद के लड्डू खरीदने वालों की भीड़ बढ़ गई है। बादाम, काजू, किशमिश, अखरोट आदि सूखे मेवा, गजक व मूंगफली की भी खरीदारी बढ़ी है। लोग गजक को गिफ्ट देने के तौर भी खरीद रहे हैं। अनेक लोग घरों में भी गाजर व गोंद हलवा बनाकर इनका सेवन कर रहे हैं। गाजर आंखों के लिए, डायबिटीज, दिल और कैंसर जैसी बीमारियों में फायदेमंद है।

2 min read
Google source verification
सर्दी में गाजर, गोंद का हलवा-लड्डू लोगों की पहली पसंद

सर्दी में गाजर, गोंद का हलवा-लड्डू लोगों की पहली पसंद

भीलवाड़ा।
Carrot, gum pudding - laddoos are the first choice of people in winter सर्दी बढऩे के साथ ही शहर में सुबह से लेकर देर रात तक गाजर-गोंद के लड्डू खरीदने वालों की भीड़ बढ़ गई है। बादाम, काजू, किशमिश, अखरोट आदि सूखे मेवा, गजक व मूंगफली की भी खरीदारी बढ़ी है। लोग गजक को गिफ्ट देने के तौर भी खरीद रहे हैं। अनेक लोग घरों में भी गाजर व गोंद हलवा बनाकर इनका सेवन कर रहे हैं। गाजर आंखों के लिए, डायबिटीज, दिल और कैंसर जैसी बीमारियों में फायदेमंद है। गोंद का हलवा शरीर को ठंड, मौसमी वायरस के संक्रमण से बचाता है और सर्दी की बीमारियों से सुरक्षित रखता है।Carrot, gum pudding - laddoos are the first choice of people in winter सर्दियों की गुनगुनी धूप में गजक, रेवड़ी, मूंगफली खाने का अलग ही आनंद होता है। मौसम में बढ़ी ठंडक से बाजार में गजक, मूंगफली और रेवड़ी का बाजार तेज हो गया है। शहर में जगह-जगह इनकी दुकानें सजी हुई है। इस समय बादाम, काजू, अखरोट आदि का सेवन शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है।

Carrot, gum pudding - laddoos are the first choice of people in winter गाजर के एंटीऑक्सिडेंट दिल के लिए भी फायदेमंद हैं। इसमें मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करता है। इसका फाइबर वजन को कंट्रोल में रखता हैं। लाल गाजर में लाइकोपीन भी होता है, जो हृदय रोग को रोकता है। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में भी गाजर बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटामिन सी शरीर में एंटीबॉडीज बनाने में मदद करता है जो इम्यून सिस्टम को बचाते हैं।गाजर का हलवा न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट बल्कि कई तरह के पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है।

ये हैं गोंद के फायदे
यह गिरते तापमान में शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। यह शरीर को ठंड, मौसमी वायरस के संक्रमण से बचाता है और सर्दी की बीमारियों से सुरक्षित रखता है। यह उन लोगों के लिए पौष्टिक विकल्प है जो सर्दियों के मौसम में थके हुए और ऊर्जा की कमी महसूस करते हैं। यह आंखों की रोशनी में सुधार करता है। यह प्रतिरक्षा को बढ़ाता है। अगर गोंद के लड्डू को गुड़ के साथ तैयार किया जाता है तो यह स्टेमिना में भी सुधार करता है। यह प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों और ऊतकों को मजबूत बनाता है। गोंद के लड्डू गठिया में भी फायदेमंद होते हैं।