25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खेत में आठ फीट लंबा व 30 किलो का अजगर देख उड़ गए लोगों के होश, वन विभाग की टीम ने जंगल में छोड़ा

www.patrika.com/rajasthan-news

2 min read
Google source verification
Caught eight feet python in bhilwara

Caught eight feet python in bhilwara

हमीरगढ़।

बरडोद गांव में मंगलवार शाम को एक खेत से आठ फीट लंबा अजगर पकड़ा गया। खेत में अजगर देख दहशत फैल गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ये आठ फीट लंबा था। इसका वजन 30 किलोग्राम था। इको पार्क में अजगरों की संख्या दस हो गई है।


वन विभाग के कर्मचारियों ने इसे हमीरगढ़ के इकोपार्क में छोड़ दिया। वनपाल देवकिशन दरोगा ने बताया कि पूर्व सरपंच लालाराम गाडरी के खेत पर अजगर मिला। ये आठ फीट लंबा था। इसका वजन 30 किलोग्राम था। इको पार्क में अजगरों की संख्या दस हो गई। खेत में अजगर देख दहशत फैल गई।

जोगणिया से लौटते वाहन ने कु चला, युवक की मौत, एक घायल
सवाईपुर भीलवाड़ा-कोटा मार्ग पर ढेलाणा के निकट मंगलवार रात बाइक सवार दो जनों को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। इससे एक व्यक्ति की कुचलने से मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। दोनों जोगणिया माता के दर्शन कर वापस भीलवाड़ा लौट रहे थे।
घायल को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सवाईपुर चौकी पुलिस ने शव को कोटड़ी स्थित मोर्चरी में रखवाया। देर रात तक टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं लग पाया था। सवाईपुर चौकी प्रभारी रामकिशोर बेड़ा के अनुसार ढेलाणा के निकट अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी।


एक का सिर बुरी तरह कुचलने से उसकी मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की जेब से गिरे मोबाइल पर फोन आया। यह फोन परिजनों का था। इस आधार पर मृतक की पहचान भीलवाड़ा शहर के पुरानी धानमण्डी निवासी गोपाल सेन (42) के रूप में हुई। वहीं बाइक पर साथ में सवार भीलवाड़ा के धानमण्डी निवासी सत्यनारायण झंवर घायल हो गया। पुलिस ने उसे एमजीएच पहुंचाया।