18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा: शिक्षकों ने मुंह मीठा कराकर बढ़ाया छात्रों का हौसला

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। परीक्षा के पहले दिन केंद्रों पर गजब का उत्साह और सकारात्मक माहौल देखने को मिला। बोर्ड परीक्षा को लेकर पहली बार शामिल हो रहे छात्रों के मन में अमूमन जो तनाव होता है, उसे दूर करने के लिए स्कूलों और शिक्षकों […]

less than 1 minute read
Google source verification
CBSE 10th Board Exam: Teachers give sweets to students to boost their morale

CBSE 10th Board Exam: Teachers give sweets to students to boost their morale

  • तनाव हुआ दूर: परीक्षा के पहले दिन केंद्रों पर दिखा सकारात्मक माहौल
  • समय से पहले पहुंचे परीक्षार्थी, नोटिस बोर्ड पर रोल नंबर तलाशते नजर आए अभिभावक

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। परीक्षा के पहले दिन केंद्रों पर गजब का उत्साह और सकारात्मक माहौल देखने को मिला। बोर्ड परीक्षा को लेकर पहली बार शामिल हो रहे छात्रों के मन में अमूमन जो तनाव होता है, उसे दूर करने के लिए स्कूलों और शिक्षकों ने एक बेहद शानदार पहल की। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश के दौरान शिक्षकों ने परीक्षार्थियों का मुंह मीठा करवाकर और उन्हें शुभकामनाएं देकर परीक्षा सेंटर में प्रवेश दिया। शिक्षकों के इस अपनेपन से छात्रों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई।

समय से पहले ही सेंटर्स पर लगा जमावड़ा

परीक्षा का पहला दिन होने के कारण परीक्षार्थी किसी भी तरह की कोई चूक नहीं करना चाहते थे। यातायात या अन्य किसी देरी से बचने के लिए लगभग सभी छात्र अपने निर्धारित समय से काफी पहले ही परीक्षा सेंटर्स पर पहुंच गए। केंद्रों के बाहर छात्रों और उनके साथ आए परिजनों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी।

रोल नंबर ढूंढने की रही उत्सुकता

परीक्षा केंद्रों के बाहर व्यवस्थाएं भी चाक-चौबंद नजर आईं। सेंटर के बाहर मुख्य द्वार के पास लगे नोटिस बोर्ड्स पर सीटिंग अरेंजमेंट देखने के लिए खासी उत्सुकता नजर आई। छात्र ही नहीं, बल्कि उनके साथ आए अभिभावक भी नोटिस बोर्ड की सूची में अपने बच्चों का रोल नंबर और कक्ष संख्या तलाशते हुए दिखाई दिए। रोल नंबर कन्फर्म होने के बाद अभिभावकों ने बच्चों को सफलता का आशीर्वाद देकर परीक्षा केंद्र के भीतर भेजा। पहले दिन का माहौल पूरी तरह से परीक्षा के अनुकूल और तनावमुक्त रहा।