
Chaudhary became director of Jeeto Apex in bhilwara
भीलवाड़ा .
जैन समाज की अंतरराष्ट्रीय संस्था जीतों के डायरेक्टर पद पर भीलवाड़ा के समाजसेवी महावीरसिह चौधरी निर्वाचित हुए। यह निर्वाचन दो साल के लिए हुआ। चौधरी वर्ष 2013-15 तक भीलवाड़ा चैप्टर के संस्थापक चेयरमैन रहे। इस दौरान बेस्ट चैप्टर अवार्ड प्राप्त किया था। वर्ष 2016 से 18 तक जीतों वेस्ट जोन (राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़) के चेयरमैन रहते हुए बेस्ट जोन अवार्ड प्राप्त किया। चौधरी जीतों एपेक्स चेप्टर मेंबरशिप डवलपमेंट कमेटी के 2018 से 20 तक चेयरमैन रहकर देश के 70 चैप्टर्स में मेंबरशिप में 87 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की थी। जीतो की वैठक में चौधरी के एपेक्स डायरेक्टर पद पर निर्वाचन होने पर जीतो के पूर्व डायरेक्टर व जॉइंट ट्रेजरार जीतो एपेक्स राजेंद्र पोखरना, जेएटीफ ट्रस्टी तिलोकचंद छाबड़ा, जीतो भीलवाड़ा चैप्टर के चेयरमैन अजय लोढा़, जीतो भीलवाड़ा चैप्टर के चीफ सेक्रेटरी निश्चल जैन, जीतो भीलवाड़ा चैप्टर के ट्रेजरार दीपक पानगडिया, एडवाइजर कमेटी मेम्बर्स सुशील डांगी, राजेंद्र गोखरू, भागचंद बम्ब, मुकेश पाटोदी, पंकज ओस्तवाल, बोर्ड मेम्बर दीपेश नेनावटी, जीसी जैन, महेंद्र नाहर, मनोहर लाल सूरिया, नरेश गोधा, प्रमिल सिसोदिया, मैनेजिंग कमेटी मेम्बर्स लादुलाल हिरण, प्रवीण चौधरी, सुरेंद्र सकलेचा, जीतो भीलवाड़ा लेडिस विंग चेयरपर्सन संगीता बाबेल, चीफ सेक्रेटरी सुलेखा सिसोदिया, जीतो भीलवाड़ा यूंथ विंग चेयरमैन कविश नाहर, चीफ सेक्रेटरी मोहित भूरा आदि उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि चौधरी के नेतृत्व में संगठन मजबूती से काम करेगा।
Published on:
28 Sept 2020 03:03 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
