6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीलवाड़ा के तगड़े स्मैश के बीच छाया वॉलीबाल का सुल्तान परिवार

६४ वीं सीनियर स्टेट वॉलीबाल चैम्पियनशिप में मंगलवार को मेजबान भीलवाड़ा का दमखम देखने को मिला, टीम ने दोनों वर्गो में जयपुर, झुंझुनू,जोधपुर के साथ जगह बनाली है। प्रदेश में वॉलीबाल का सुल्तान परिवार के रूप मेंं जाने वाले वरिष्ठ खिलाड़ी स्वर्गीय सोहनलाल खटीक परिवार का भी यहां सम्मान किया गया।
2 min read
Google source verification
Chhaya Volleyball's Sultan family amidst heavyweights smash Bhilwara

Chhaya Volleyball's Sultan family amidst heavyweights smash Bhilwara


भीलवाड़ा। ६४ वीं सीनियर स्टेट वॉलीबाल चैम्पियनशिप में मंगलवार को मेजबान भीलवाड़ा का दमखम देखने को मिला, टीम ने दोनों वर्गो में जयपुर, झुंझुनू,जोधपुर के साथ जगह बनाली है। प्रतियोगिता के क्वार्टर व सेमीफाइनल मुकाबले बुधवार को दूधिया रोशनी में नगर परिषद स्थित वॉलीबाल स्टेडियम में खेले जाएगे।

जिला वॉलीबाल संघ के तत्वावधान में आयोजित स्टेट वॉलीबाल चैम्पियनशिप के दूसरे दिन खेल प्रेमियों को मैदान पर तगड़े स्मैश व शानदार वॉली देखने को मिली। मेजबान भीलवाड़ा के साथ ही प्रदेश की अन्य दमदार टीमों को भी खेल प्रेमियों ने जमकर दाद दी। इस दौरान हूंटिग भी परवान पर रही। रोमांचक मैचों से दर्शक भी मैदानों पर पूरे जोश में नजर आए। बच्चों से लेकर बड़े भी मैचों के दौरान राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाडि़यों के साथ सेल्फी लेते नजर आए।

सुल्तान परिवार को दाद
प्रदेश में वॉलीबाल का सुल्तान परिवार के रूप मेंं जाने वाले वरिष्ठ खिलाड़ी स्वर्गीय सोहनलाल खटीक परिवार का भी यहां सम्मान किया गया। परिवार के सदस्य अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ज्ञानमल खटीक, पूर्व राष्ट्रीय कोच कैलाश खटीक, चन्द्र प्रकाश खटीक तथा राजस्थान वॉलीबाल संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवराम खटीक, उमेश व मक्खन अभी चैम्पियनशिप की व्यवस्था संभाले हुए है। जबकि इसी परिवार की तीसरी पीढ़ी के सदस्य अन्ना, पवन,पंकज,राजेश, उपराज, किशन, गोविन्द, भानू व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डोना (स्मृति) भी चैम्पियनशिप में टीमों का प्रतिनिधित्व कर रहे है।

ये टीमें पहुंची अंतिम आठ में
आयोजन सचिव शिवराम खटीक ने बताया कि चैम्पियनशिप के दूसरे दिन रात को लीग मैचों की समाप्ति के बाद अंतिम आठ के मुकाबलों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। भीलवाड़ा ने सभी मैच जीते और दोनों वर्गो के अंतिम आठ में प्रवेश कर लिया। उन्होंने बताया कि पुरुष वर्ग में दौसा, चूरू, भीलवाड़ा, एसबीआई जयपुर, डीवी जयपुर, उदयपुर, झुंझुनू व आईओसी जोधपुर ने अंतिम आठ में जगह बना ली है। इसी प्रकार महिला वर्ग में जयपुर, झुंझुनूं, टोंक, सीकर, श्रीगंगानगर, भीलवाड़ा,हनुमानगढ़ व जोधपुर टीम ने अंतिम आठ में प्रवेश किया।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग