4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्‍नी के मायके से नहीं आने से खफा युुुुवक टावर पर चढ़ा

करीब पांंच घंटे बाद पत्‍नी के मौके पर आने पर टावर से नीचे उतरा

2 min read
Google source verification
Bhilwara, Bhilwara news, Latest hindi news in bhilwara, bhilwara News in hindi, Climbed the tower wife disconnection youth in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara Top news

फूलियाकलां क्षेत्र के राज्यास गांव में शनिवार को पत्नी के वियोग में एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया

अरवड़।

फूलियाकलां क्षेत्र के राज्यास गांव में शनिवार को पत्नी के वियोग में युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। ससुराल से पत्नी के नहीं लौटने से परेशान था। करीब पांच घण्टे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की छकाने के बाद समझाइश पर मौके पर पत्नी को बुलाए जाने के बाद वह नीचे उतरा। उसे बाद में फूलियाकलां पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

READ: सड़क किनारे खड़ी महिला को ट्रेलर ने कुचला

थानाप्रभारी रामगोपाल चौधरी ने बताया कि राज्यास निवासी चांदू बैरवा (30) दोपहर करीब एक बजे गांव में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पता लगने पर आसपास के बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। फूलियाकलां उपखण्ड अधिकारी मनमोहन व्यास व फूलियाकलां पुलिस पहुंची। पुलिस ने मोबाइल से उससे सम्पर्क करने का प्रयास किया तो उसने बताया कि छह माह से पत्नी पूजा माताजी का खेड़ा स्थित ससुराल से नहीं आ रही। कई दफा उसे लेने गया, लेकिन वह साथ नहीं आई।

READ: क्रिकेट पर करोड़ों का सट्टा पकड़ा, पिता पुत्र समेत चार को धरा

अधिकारियों ने समझाइश कर उतारने का प्रयास किया। वह पत्नी को मौके पर बुलाने पर अड़ गया। उसके बाद नीचे उतारने को कहा। अरवड़ चौकी प्रभारी उमराव अली को माताजी का खेड़ा पत्नी को लाने भेजा। पुलिस की समझाइश पर शाम को पत्नी मौके पर पहुंची। उसकी मोबाइल से चांदू की बात कराई गई। करीब पांच घण्टे बाद वह नीचे उतरा। माैैैके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। हर कोई युवक से नीचे उतरने की गुहार लगा रहा था।


शराब पीकर आता, हंगामा करने से परेशान

अधिकारियों को पूजा ने बताया कि चांदू रोज शराब पीकर आता था। उसके बाद झगड़ा करता। इससे परेशान होकर पीहर चली गई। पुलिस के अनुसार चांदू के दो बेटियां है। इनमें एक तीन साल की तथा एक छह माह की है। पुलिस ने चांदू के नीचे उतरने पर उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई।