5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चाकूबाजी के विरोध में चार घंटे बंद रहे हमीरगढ़ के बाजार

हमीरगढ़ कस्बे में गुरुवार देर रात चाकू के हमले से घायल हुए युवक की हालत स्थिर है।
less than 1 minute read
Google source verification
Closed hamiragarh market in bhilwara

Closed hamiragarh market in bhilwara


भीलवाड़ा।
हमीरगढ़ कस्बे में गुरुवार देर रात चाकू के हमले से घायल हुए युवक की हालत स्थिर है। घटना के विरोध में शुक्रवार को कस्बा बंद रहा। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। करीब 4 घंटे बाद हमीरगढ़ के बाजार खुले।
जानकारी के अनुसार हमीरगढ़ में गुरुवार रात एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया था। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। युवक को उपचार के लिए भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। घटना के बाद कस्बे में माहौल गरमा गया। जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल हमीरगढ़ भेजा गया है।

हमीरगढ़ निवासी यशवंत प्रजापत पर गुरुवार रात कस्बे में ही एक यूवक ने चाकू से वार कर हमला कर दिया। इससे युवक घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल युवक को महात्मा गांधी चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जमा भीड़ को पुलिस ने वहां से हटाया। बताया जाता है कि आरोपी युवक का घायल के साथ दो दिन पूर्व भी झगड़ा हुआ था। तब दोनों पक्षों के बीच पुलिस ने समझौता कराया था।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग