5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम अशोक गहलोत ने बनाई घनश्याम तिवाड़ी के लिए चाय, तो लग उठा ठहाका, भाजपा छोड़ कांग्रेस में हुए थे शामिल

छह बार के विधायक रहे घनश्याम तिवाड़ी राजस्थान में बीजेपी के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक रहे...
2 min read
Google source verification
ashok gehlot

भीलवाड़ा।

कभी कांग्रेस के धुर विरोधी और भाजपा में दिग्गज रहे (अब कांग्रेस नेता) घनश्याम तिवाड़ी ( ghanshyam tiwari ) मंगलवार को मांडल में हुई सभा में मंच पर थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) ने घनश्याम तिवाड़ी के लिए चाय तैयार करते नजर आए। इस दौरान गहलोत ने चाय में चीनी डाली तो दोनों में ठहाका भी लगा। राजस्थान के दिग्गज नेता और भारतीय जनता पार्टी से कई बार विधायक चुने गए घनश्याम तिवाड़ी जयपुर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। छह बार के विधायक रहे घनश्याम तिवाड़ी राजस्थान में बीजेपी के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक रहे। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से उनकी नाराजगी के किस्से जगजाहिर थे। 2017 में वह तत्कालीन मुख्यमंत्री राजे के खिलाफ मुखर हो गए थे। उन्होंने जून 2018 में बीजेपी छोड़ दी। तिवाड़ी ने दिसंबर 2018 का विधानसभा चुनाव 'भारत वाहिनी पार्टी' से लड़ा जिसमें उन्हें बुरी तरह हार मिली थी। यह पार्टी उन्होंने खुद बनाई थी।


‘मैं झूठ बोलना महापाप समझता हूं और मोदीजी सच बोलना पाप समझते है ( lok sabha election 2019 )
सीएम अशोक गहलोत ने मांडल की सभा में पीएम नरेंद्र मोदी के आरोपों का जवाब भी दिया। उन्होंने कहा, मोदीजी को केवल 20 साल हुए, जबकि मुझे राजनीति में 40 साल हो गए। उनसे ज्यादा अनुभव है। उन्हें राजनीति का अनुभव नहीं हैं, इसीलिए वे कई बार ऐसी बातें बोल देते हैं कि उनकी पार्टी के लोग भी हंसते हैं। सभा के बाद गहलोत ने अपने भाषण का वीडियो भी ट्वीट किया। इसमें वे कह रहे हैं, ‘मोदीजी बोलते हैं सीएम बेटे को जिताने के लिए जोधपुर की गली-गली घूम रहे हैं, उन्हें बाकी सीटों की चिंता नहीं है। मैं बताना चाहता हूं कि सचिन

पायलट और अविनाश पांडेय के साथ मैं हर सीट पर तीन-तीन बार घूम चुका हूं।’ गहलोत इसके बाद जनता से बार-बार पूछते हैं, ‘आपने इतना झूठ बोलने वाला पीएम देखा है कभी? देखा है कभी?’ फिर जोर देकर कहते हैं, ‘मैं झूठ बोलना महापाप समझता हूं और मोदीजी सच बोलना पाप समझते है। मुझमें और मोदीजी में यही फर्क है।’

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग