5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा बयान— मोदीजी को नहीं है राजनीति का अनुभव

CM गहलोत ने PM मोदी के खिलाफ दिया बड़ा बयान
2 min read
Google source verification
ashok gehlot

CM

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा के मांडल में सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot ) ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया। गहलोत बोले मोदी ( PM Narendra Modi ) को राजनीति का अनुभव नहीं हैं। मोदी कई बार ऐसी बातें बोल देते हैं, जिसके बाद उनकी पार्टी के लोग भी उन पर हंसते हैं। वे बोले, मोदीजी जुमलेबाज हैं। मैं गली गली घूम रहा हूं, ये भी एक जुमला है।


गहलोत ने कहा कि मोदीजी हमें झूठा साबित करने में लगे हैं। वो कह रहे हैं कि हमने राजस्थान में कर्जा माफ नहीं किया। मोदीजी ने चार चुनावी सभाएं ( PM Modi Rajasthan visit ) की प्रदेश मैं और मुझे नहीं लगता कि असत्य के अलावा उन्होंने कुछ कहा है। कालाधन देश में आया नहीं, दो करोड़ लोगों को रोजगार मिला नहीं। इन सब बातों पर वे कुछ नहीं बोलते और ना इन सवालों का जवाब देते हैं।


श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मौत का तथ्य नहीं
गहलोत ने कहा कि मोदीजी कहते हैं कि उनके बड़े नेता श्यामाप्रसाद मुखर्जी की मौत लंदन में हुई थी और कांग्रेस ने उनका शव देश में नहीं लाने दिया। जबकि उनकी मौत जम्मू कश्मीर में हुई थी। मोदी तथ्यहीन बातें करते हैं।


मोदी को अनुभव नहीं
सूबे के मुखिया ने कहा कि मोदी को राजनीति का अनुभव नहीं है। वो पहले आरएसएस ( RSS ) में थे और अभी 15 से बीस साल पहले ही राजनीति में आए हैं, इसलिए उनका अनुभव कम है। कई बार मोदीजी ऐसी बातें कर जाते हैं कि उनकी पार्टी के लोग भी हंसते हैं कि वे ये क्या बोल गए।


बता दें कि मुख्यमंत्री गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ( AICC President Rahul Gandhi ) की बेणेश्वर धाम चुनावी सभा में मौजूद थे। यहां भी अपने संबोधन में सीएम गहलोत ने बीजेपी और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमारे माई बाप आप हैं। कांग्रेस आपकी पार्टी है। हमने आपका बहुत ध्यान रखा गया है। आगे भी सरकार बनने पर ये क्रम जारी रहेगा। उन्होंने खास तौर पर युवा मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग