6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हास्य कलाकार चिंकी-मिंकी दर्शकों का मोहा मन

भीलवाड़ा. टीवी सीरियल कपिल शर्मा शो फेम हास्य कलाकार चिंकी व मिंकी शुक्रवार को भीलवाड़ा पहुंची।

less than 1 minute read
Google source verification
हास्य कलाकार चिंकी-मिंकी दर्शकों का मोहा मन

हास्य कलाकार चिंकी-मिंकी दर्शकों का मोहा मन

भीलवाड़ा. टीवी सीरियल कपिल शर्मा शो फेम हास्य कलाकार चिंकी व मिंकी शुक्रवार को भीलवाड़ा पहुंची। दोनों ने भीलवाड़ा के हलेड रोड स्थित रिसोर्ट में प्रस्तुत दी। हास्य कलाकार चिंकी व मिंकी को देखने बड़ी संख्या में लोग आए।

टीवी कलाकार चिंकी व मिंकी से सवाल किया गया कि भीलवाड़ा आकर क्या खाया तो दोनों ने एक ही स्वर में मिठाई व सब्जी के नाम गिनाने शुरू कर दिए। इससे पहले एक गाने पर डांस भी किया। भीड़ के मंच पर आने वह थोड़ी देर में चली गई। संचालकों को भी बार-बार आग्रह करना पड़ा कि मंच खाली कर दे, लेकिन दर्शक नहीं माने। चिंकी व मिंकी ने दर्शकों से सवाल किया कि हम दोनों में से चिंकी व मिंकी कौन है। दोनों ने कहा कि भीलवाड़ा आकर बहुत अच्छा लगा। कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे थे। पुलिस के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। दोनो को देखकर दर्शकों ने जमकर नारे बाजी भी की।