5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कागजों में दिखाया 40 लाख का निर्माण, हकीकत में नहीं हुआ

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने दर्ज किया परिवाद, सरपंच, ठेकेदार और कर्मचारियों पर आरोप
less than 1 minute read
Google source verification
Satna Anti-Abortion Bureau scandal in the whereabouts of grocery busin

Satna Anti-Abortion Bureau scandal in the whereabouts of grocery busin

भीलवाड़ा।

हुरड़ा पंचायत समिति के दांतड़ा ग्राम पंचायत सरपंच, ठेकेदार, कनिष्ठ तकनीकी सहायक, सहायक अभियंता समेत कुछ लोगों पर पद का दुरुपयोग कर निर्माण कराए बिना 40 लाख का भुगतान उठाने का परिवाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में दर्ज हुआ है। एसीबी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौभाग्यसिंह ने बताया कि दांतड़ा ग्राम पंचायत के नवयुवकों ने परिवाद दिया था। इसमें आरोप लगाया गया कि वर्ष-2017-18 में पंचायत की ओर से निर्माण कार्य स्वीकृत कराए। इनमें सीसी रोड, नाला निर्माण, पेवर ब्लॉक रोड शामिल था। कागजों में निर्माण दिखा दिया गया, जबकि कार्य हुआ ही नहीं। सरपंच सांवर जाट, ठेकेदार ब्रह्मालाल चौधरी, कनिष्ठ तकनीकी सहायक रमजान खां कायमखानी व सहायक अभियंता टीआर मंगल पर पद का दुरुपयोग कर 40 लाख का भुगतान उठाने का आरोप है। एसीबी ने प्रारंभिक जांच में गड़बड़ी मानते हुए परिवाद दर्ज किया। इस मामले में एसीबी ने हुरड़ा विकास अधिकारी से रिकॉर्ड तलब किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग