चालक को दो साल की सजा
भीलवाड़ा. सुवाणा ग्राम न्यायालय ने ट्रोले को लापरवाहीपूर्वक सड़क पर खड़ा कर दुर्घटनाकारित करने का दोषी माना और चालक सातोला का खेड़ा निवासी भगवाननाथ को दो साल की सजा और 100 रुपए जुर्माना लगाया। सहायक अभियोजन अधिकारी शिरीन गौरी के अनुसार, 31 जनवरी2011 को बरडोद के भंवरलाल भांबी ने हमीरगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया कि चित्तौड़ रोड पर अजय इण्डिया फैक्ट्री के पास भगवाननाथ ने रात में ट्रोले को एेसे खड़ा किया कि यातायात बाधित हुआ। ट्रोले के पीछे न अवरोधक यातायात संकेतक थे और न पार्र्किंग लाइट चालू थी। इससे गांव के बाइक सवार गजेन्द्रसिंह व दिलीप सिंह ट्रोले से टकरा गए। दोनों के सिर में गम्भीर चोट आई। इलाज के दौरान गजेन्द्रकी मृत्यु हो गई।