5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां फटा कंप्रेसर: तीन बच्चे हुए घायल, मची अफरा-तफरी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
फटा कंप्रेसर

यहां फटा कंप्रेसर: तीन बच्चे हुए घायल, मची अफरा-तफरी

शाहपुरा/भीलवाड़ा
करमडास गांव में पंचर निकालने की दुकान पर रखा कंप्रेसर फट जाने से तीन बच्चे घायल हो गये। जानकारी के अनुसार दिन में तीन बजे करीब की सावरा जाट की दुकान में रखा कम्प्रेशर अचानक फट गया। जिसमेें तीन बच्चे घायल हो गए।

चौराहे पर मची अफरा-तफरी
यह धमाका इतना तेज था कि दुकान में जहां कंप्रेसर पड़ा था उसकी आस-पास की दिवारों में खड्डा हो गया। धमाके की आवाज से चौराहे पर अफरा तफरी मच गयी। इस हादसे में दुकान के पास खेल रहे सावरा जाट का बच्चा शुभम 8 व खुशी 7 तथा फोरू गुर्जर की बच्ची अन्नु 7 घायल हो गये। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोग जमा हो गए।

एक की हालत गंभीर
हादसे की सूचना पर सरंपच कैलाश शर्मा, पवन कुमार जैन आदि ग्रामीण मौके पर घायलों को भीलवाड़ा अस्पताल पहुंचाया। जहां खुशी जाट की हालत गम्भीर होने से गहन चिकित्सा ईकाई में भर्ती करवाया गया।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग