29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पांच साल में डेयरी में कांग्रेस ने किया जमकर भ्रष्टाचार: कुमावत

पशुपालन मंत्री ने कहा, करा रहे जांच, डेयरी चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी भाजपा
less than 1 minute read
Google source verification
पांच साल में डेयरी में कांग्रेस ने किया जमकर भ्रष्टाचार: कुमावत

पांच साल में डेयरी में कांग्रेस ने किया जमकर भ्रष्टाचार: कुमावत

भीलवाड़ा. पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने बुधवार को यहां कहा कि डेयरी में कांग्रेस हमेशा भ्रष्टाचार में आगे रही है। पिछले पांच साल में डेयरी में जितना भ्रष्टाचार कांग्रेस ने किया, उतना पहले कभी नहीं हुआ। सबसे पहले डेयरियों में फैला भ्रष्टाचार समाप्त किया जाएगा। डेयरी में भ्रष्टाचार के कई मामले सामने आए हैं। उनकी जांच करा रहे हैं। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। इधर, मंत्री ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की सभी 25 सीटें जीतेगी।


यहां सर्किट हाउस में मीडिया ने पूछा कि डेयरी चुनाव में हमेशा कांग्रेस आगे रही है। इस बार भाजपा उसे रोकने को क्या करेगी? उन्होंने कहा कि डेयरी चुनाव भाजपा पूरी ताकत से लड़ेगी। डेयरी में कई संविदाकर्मियों के हटाने के आदेश के बावजूद काम करने के सवाल पर मंत्री बोले-हम जानकारी जुटा रहे हैं कि कितने संविदाकर्मी लगे हैं तथा कितने पद रिक्त हैं। जहां आवश्यकता होगी, वहा काम करेंगे।

मिड डे मिल के पाउडर का पैसा अटकने पर कुमावत ने कहा, पिछली कांग्रेस सरकार ने इनका छह माह से भुगतान नहीं किया है। किसान अनुदान के लिए भटक रहे हैं। डेयरी वाले भी प्रयास कर रहे हैं। यह मामला 15 दिन पहले ही संज्ञान में आया है। इसकी फाइल वित्त विभाग में भेज रखी है।
नंदी गोशाला खोलेंगे

उन्होंने कहा कि सरकार की योजना है कि पंचायत स्तर पर नंदी गोशाला खोली जाए। अभी तक 70 से 75 आवेदन आए थे। उसमें 43 गोशाला खोल चुके हैं। लोग गायें खुले में छोड़ देते है, ऐसे में सभी का दायित्व है कि गायों व नंदी का संरक्षण करे।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग