
Dairy milk is not reaching home in bhilwara
भीलवाड़ा .
घर-घर शुरू किए गए सरस दूध नहीं पहुंच रहा है। कई डेयरी बूथ संचालक दूध को घर नहीं पहुंचा रहे है तो कुछ दूध पहुंचाने के नाम पर अधिक राशि वसूल रहे है। जबकि डेयरी ने एक थेली पर ५० पैसा अधिक शुल्क लेने के आदेश दिए है। जबकि बूथ संचालक इससे कई अधिक राशि वसूल रहे है।
भीलवाड़ा जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से डेयरी बूथों को घर-घर दूध पहुंचाने के आदेश दिए है। लेकिन इसकी पालना नहीं हो रही है। इसके कारण लोग सुबह-सुबह दुध लेने के बूथों पर जा रहे है। डेयरी के विपणन अधिकारी एके गर्ग ने बताया कि शहर व जिले में लगभग १,१० लाख लीटर दूध की खपत हो रही है। जबकि डेयरी में ३ लाख लीटर दूध की आवक बनी हुई है। शेष १.९० लाख लीटर दूध का कोटा व भीलवाड़ा में पाउडर बनाया जा रहा है। गर्ग ने बताया कि अगर को डेयरी बूथ संचालक अधिक राशि वसूल करता है तो इसकी शिकायत नियंत्रण कक्ष या डेयरी पर कर सकते है।
घी दस रुपए सस्ता
गर्ग ने बताया कि सरस घी की दर दस रुपए प्रति लीटर कम कर दिया गया है। लॉकडाउन के बीच में राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फैडरेशन (आरसीडीएफ) ने सरस घी 10 रुपए प्रति लीटर सस्ता किया है। नई दरें रविवार से लागू हो गई है। कटौती सभी पैक्स और गाय के घी पर भी लागू की गई है। अब एक लीटर सरस घी 470 रुपए में मिलेगा। गाय का एक लीटर घी अब 515 रुपए में मिलेगा।
Published on:
06 Apr 2020 07:59 am
