6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिनदहाड़े मकान में घुसे लुटेरे, परिवार गया था काम पर, घर में अकेली थी महिला, वृद्धा को बंधक बना ले गए नकदी-गहने

शहर में फिर लुटेरों ने हिमाकत की चन्द्रशेखर आजादनगर में बुधवार दिनदहाड़े घर में घुस गए मकान में वृद्ध महिला को अकेली देखकर बंधक बना लिया
2 min read
Google source verification
Daylight robbery geezer in bhilwara

Daylight robbery geezer in bhilwara

भीलवाड़ा।

शहर में फिर लुटेरों ने हिमाकत की। चन्द्रशेखर आजादनगर में बुधवार दिनदहाड़े घर में घुस गए। मकान में वृद्ध महिला को अकेली देखकर बंधक बना लिया। उसके बाद वहां से नकदी व गहने लेकर भाग गए। घटना से दहशत में आई महिला ने परिवार के लौटने पर बताया। इस सम्बंध में रिपोर्ट प्रतापनगर थाने में दी गई।

जानकारी के अनुसार वार्ड-18 के चन्द्रशेखर आजादनगर निवासी सरोज नुवाल बुधवार दोपहर घर अकेली थी। परिवार के लोग काम पर गए थे। दोपहर बारह बजे दूधवाला आया। दूध लेकर रसोई में रखने चली गई। तभी पीछे-पीछे दो युवक मकान में घुस गए व दरवाजा बंद कर लिया। अनजान युवकों को देखकर सरोज घबरा गई। वह शोर मचाती इससे पहले एक युवक ने उसे पकड़ लिया। जान से मारने की धमकी दी। इससे वह डर गई।

लुटेरे ने सरोज को बंधक बना लिया। दूसरे ने कमरे की अलमारी से 15 हजार रुपए नकद, सोने की अंगूठी, कान के टॉप्स व अन्य कीमती सामान ले लिया। करीब 15 मिनट में दोनों लुटेरे भाग गए। डरी हुई सरोज ने उनके जाने के बाद शोर मचाया। आसपास के लोग आए। इस दौरान उनकी पुत्रवधू शिक्षिका मानसी नुवाल व अन्य परिजन भी घर आ गए। घटनाक्रम की जानकारी ली। सूचना पर प्रतापनगर थाने से पुलिस पहुंची। घटनास्थल का मुआयना कर हुलिए के आधार पर उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान आसपास के सीसी कैमरे को भी खंगाला गया।

वारदात से पहले रैकी

पुलिस का मानना है कि लुटेरों को पता था कि सरोज घर पर अकेली है। उन्होंने वारदात से पहले रैकी की। घर में अकेले का पता होने का पुख्ता होने के बाद अंदर घुसे। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर लुटेरों की तलाश कर रही है।

यह बरते सावधानी

घर में अकेले होने पर महिलाएं खास सावधानी बरते। मुख्य द्वार बंद रखे। घर में लौटे तो पहले दरवाजा ठीक से बंद करें। अनजान के खटखटाने पर पहले पूरा परिचय ले। शंका होने पर परिजनों को मोबाइल करें या पड़ोसी को आवाज लगाए।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग