5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रात में खेत पर कांटे जलाने गए प्रिंसिपल जब घर नहीं लौटे तो काफी तलाशा, खेत पर इस हाल में देख परिजनों के पैरों तले खिसक गई जमीन

सुवाणा में मंगलवार रात खेत पर गए सोपुरा विद्यालय के प्रिंसिपल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई
less than 1 minute read
Google source verification
Death in suspicious circumstances of principal in bhilwara

Death in suspicious circumstances of principal in bhilwara

भीलवाड़ा।

निकटवर्ती सुवाणा में मंगलवार रात खेत पर गए सोपुरा विद्यालय के प्रिंसिपल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का संदेह जताया। सूचना पर पुलिस पहुंची और मौका मुआयना किया। सदर पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

थानाप्रभारी कृष्णकुमार ने बताया कि सुवाणा के लहरूलाल जाट (50) सोपुरा स्कूल में प्रिंसिपल है। रात के समय वे खेत पर कांटे जलाने गए थे। उन्होंने खेत पर कांटे जलाए। जब देर रात तक वे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। उनका फोन भी बंद था।

काफी देर तलाशने के बाद परिजन जब खेत पर पहुंचे तो पेड के नीचे खाई में लहरू का शव मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची और मौका मुआयना किया। परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताया। मृतक के भतीजे ओमप्रकाश जाट की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग