8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीपावली पर बाजार में सजावट को सरकारी गाइडलाइन का इंतजार

कोरोना काल: जिले में लगी है धारा १४४
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 27 Oct 2020, 9:45 PM IST

Decoration in the market on Deepawali awaits official guidelines in bhilwara

Decoration in the market on Deepawali awaits official guidelines in bhilwara

सुरेश जैन
भीलवाड़ा।
दीपावली के मात्र १८ दिन बचे हैं लेकिन बाजार में सजावट होगी या नहीं, इसे लेकर प्रमुख व्यापारिक संगठन सरकारी गाइडलाइन का इंतजार कर रहे हैं। कुछ व्यापारियों ने साफ किया कि कोरोना संक्रमण को लेकर गाइड लाइन की पालना संभव नहीं है। ऐसे भी पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर जिले भर में धारा १४४ लागू है। भीलवाड़ा शहर में पहले से धारा १४४ है।
बालाजी मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल तलेसरा का कहना है कि दीपावली पर व्यापार अच्छा चलने की उम्मीद है। अभी से चहल-पहल है। यह दीपावली के आसपास बढऩे की संभवना है लेकिन बाजार में सजावट के लिए सरकार की नई गाइडलाइन का इंतजार है। यह गाइड लाइन ३० व ३१ अक्टूबर तक जारी होगी। कोरोना के चलते बाजार में ज्यादा भीड़ जमा नहीं कर सकते है। शहर के प्रमुख बाजार बालाजी, नेताजी सुभाष, चांदनी बाजार, बाजार नम्बर तीन, गोल प्याऊ चौराहा, लाल बहादुर शास्त्री बाजार, सूचना केन्द्र समेत अन्य प्रमुख बाजार में दीपावली पर सजावट होती है।
ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवरत्न मल संचेती का कहना है कि कोरोना के चलते बाजार सजेंगे या नहीं, यह तय नहीं है। सरकार की गाइडलाइन पर निर्णय लिया जाएगा। वर्तमान स्थिति को देखते बाजार नहीं सजाने का ही निर्णय कर रखा है। व्यक्तिगत रूप से दुकानदार सजावट करेंगे। सजावट को देखने के लिए बाजार में लोग आएंगे तो धारा १४४ का उल्लंघन होगा। एक व्यापारी ने बताया कि जयपुर में बाजार में सजावट करने का निर्णय किया है। ऐसा निर्णय यहां भी हो सकता है, लेकिन यह सब सरकार की गाइड लाइन पर निर्भर होगा।