5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाहन चोर गिरोह का भण्डाफोड़, सात वारदात खुली, सरगना समेत चार गिरफ्तार

पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का भण्डाफोड कर सरगना समेत चार जनों को गिरफ्तार किया
less than 1 minute read
Google source verification
Demolition of vehicle thieves gang in bhilwara

Demolition of vehicle thieves gang in bhilwara

गंगापुर।

पुलिस ने मंगलवार को वाहन चोर गिरोह का भण्डाफोड कर सरगना समेत चार जनों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने सात वारदात कबूल की है। गिरोह के दो जने फरार हैं।

पुलिस उपाधीक्षक ताराराम ने बताया कि क्षेत्र में बढ़ती वाहन चोरियों पर अंकुश के लिए गंगापुर थानाधिकारी रामवीर जाखड़ की अगुवाई में विशेष टीम बनाई। टीम ने रायपुर निवासी सरगना कालू डाकोत, अर्जुन नाथ कालबेलिया, पूनम नाथ कालबेलिया, देवगढ़ निवासी सलीम शेख को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दो-दो पिकअप, ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल तथा भूपालसागर थाना क्षेत्र के जासमा में मोपेड पर जा रही महिला का पर्स छीन ले गए थे।

पर्स में सोने के टॉप्स, मोबाइल व आठ हजार नकद थे। ये लोग वाहन चुरा चित्तौडग़ढ़ में बेच देते थे। इनसे वाहन चोरियों की और वारदात खुल सकता है। सरगना कालू के खिलाफ पूर्व में भी मामले दर्ज है। जेल से छूटते ही फिर से वाहन चोरियों में लग गया। गिरोह में शामिल दो अन्य की तलाश है। अनुसंधान टीम में उपनिरीक्षक तुलसीराम, दातारसिंह, एएसआइ रज्जाक मोहम्मद भी शामिल थे।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग