6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महात्मा गांधी जिला अस्पताल के गेट पर शव रखकर प्रदर्शन, लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर किया हंगामा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Demonstration keeping the body hospital gate in bhilwara

Demonstration keeping the body hospital gate in bhilwara

भीलवाड़ा।
महात्मा गांधी अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत पर परिजनों ने हंगामा करते हुए शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने डॉक्टर व स्टॉफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को रिपोर्ट दी। इससे पहले परिजनों ने जमकर हंगामा भी किया।


आजाद नगर निवासी प्रेमचंद भांबी को शुक्रवार सुबह अचानक सीने में दर्द उठा। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां कुछ देर बाद ही प्रेमचंद ने दम तोड़ दिया। प्रेमचंद की मौत के बाद परिजन भड़क गए। चिकित्साकर्मियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर भीमगंज थाना प्रभारी भूपेश शर्मा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा कर शांत करवाया। इस बीच, मृतक के भाई प्रेमप्रकाश भांबी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में लापरवाही का आरोप लगाया। उनका आरोप था कि भाई को अटैक आने से भर्ती करवाया, जहां डॉक्टर होते हुए उन्हे नहीं देखा और इसी के चलते उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग