5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोशल मीडिया पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, ग्रामीणों का प्रदर्शन, वरिष्ठ लिपिक गिरफ्तार

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
Demonstration of the villagers in bhilwara

Demonstration of the villagers in bhilwara

बदनोर।

राजनेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना वरिष्ठ लिपिक को भारी पड़ गया। ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार शाम को थाने पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने लिपिक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे शांतिभंग की धाराओं में गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार उप जिला प्रमुख रामचन्द्र सेन, भाजपा महामंत्री प्रतापसिंह चौहान, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष श्यामसुन्दर शर्मा, विहिप अध्यक्ष लादूलाल प्रजापत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग शाम को थाने पहुंचे। उनका आरोप था कि राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बदनोर में वरिष्ठ लिपिक अहमदनूर पठान ने राजनेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं की भावना को ठेस पहुंची है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अहमदनूर को गिरफ्तार कर लिया।

संदिग्ध हालात में विवाहित की मौत

बीगोद. कस्बे में मंगलवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। थाना प्रभारी प्रकाश मीणा ने बताया कि ज्योति देवी (२८) पत्नी दीपक अग्रवाल की तबियत बिगडऩे पर भीलवाडा महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार ले दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को चीरघर में रखवाया गया है। शव का बुधवार को पोस्टमार्टम होगा।

कन्या छात्रावास के समीप अवैध शराब की दुकान हटाने के लिए उठी आवाज

जहाजपुर. नायब तहसीलदार श्याम लाल शर्मा व सीआई पन्नालाल जांगिड़ की मौजूदगी में आने वाले त्योहारों को लेकर थाना परिसर में सीएलजी की बैठक हुई। बैठक शुरू होते ही सीएलजी सदस्य कैलाश शर्मा ने जहाजपुर में कन्या छात्रावास के समीप अवैध रूप से संचालित शराब की दुकान हटाने की मांग की। साथ ही जामा मस्जिद के समीप जर्जर दरवाजे की मरम्मत की मांग की। ताकि आगामी त्योहारों में जनहानि की आशंका न रहे। पूर्व पार्षद बाबूलाल खटीक ने स्वच्छता अभियान पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि बेरी खान महादेव मार्ग पर नगर पालिका द्वारा डंपिंग किया जा रहा कचरा पशुओं एवं राहगीरों के लिए बीमारियों का घर बना रहा है। इस मौके पर नायब तहसीलदार श्याम लाल शर्मा ने सभी आश्वस्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही संबंधित विभागों को पत्र लिखकर समस्या का समाधान किया जाएगा । बैठक में ईद व रक्षाबंधन पर्व नगर मे शांति और सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाए जाने को लेकर चर्चा की गई । यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, पानी व बिजली को लेकर चर्चा की गई। बैठक में अंजुमन कमेटी मुसलमानान के सदर नसीबदाद पठान, अंजुमन गाजी विकास सोसाइटी के सदर मोहम्मद शेर पठान, पार्षद महेंद्र खटीक, कैलाश टेपण, बाबू लाल खटीक, अनिल उपाध्याय, व्यापार मंडल के अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद, रेवती प्रसाद सहित सीएलजी सदस्य मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग