4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रशासन व नेता चुनावों में व्यस्त, जनता रोगों से ग्रस्त, भीलवाड़ा डेंंगू की चपेट में, ढिकोला में सौ से ज्यादा बीमार, सात को डेंगू

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
dengue in rajasthan

Dengue in bhilwara

शाहपुरा।

मौसमी बीमारी ने क्षेत्र के ढीकोला गांव पर शिकंजा कस लिया है। हर घर में कोई न कोई बीमार है। गांव में १०० से अधिक लोग बीमार है। इनमें सात को डेंगू की पुष्टि हुई है। ग्रामीण डरे हुए हैं। हालांकि चिकित्सालय प्रशासन सोया हुआ है। प्रशासन जहां विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगा है, वहीं नेतागण अपनी टिकट की तिकड़म में लगे हैंं।

पूर्व सरंपच गणपतलाल खटीक ने बताया कि ढ़ीकोला के फिरोज मोहम्मद, रमजान पिनारा, उदयलाल कुम्हार, दिनेश चौबे, नारायण तेली, किशन तेली व श्रवण बावरी में डेंगू रोग की पुष्टि हुई है। गांव में १०० से अधिक रोगी बीमार हैं। इनमें कुछ को भीलवाड़ा के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया है। तीन रोगियों को छुट्टी दे दी गई। श्रवण बावरी की जांच में ड़ेंगू की पुष्टि होने पर मंगलवार को चिकित्सालय से पीडि़त को फोन कर सैटेलाइट चिकित्सालय में भर्ती करवाया। ग्रामीणों का आरोप था कि प्रशासन व चिकित्सा विभाग की अनदेखी के कारण ढीकोला में बीमारी की शिकायत को लेकर प्रशासन से सम्पर्क नहीं होने से ग्रामीण हताश हो रहे हैं।

इनका कहना है

पांच दिन से छुट्टी पर था। एक रोगी को मंगलवार को शाहपुरा में भर्ती कराया। डेंगू की जांच करने वाले रोगी के फोन नम्बर लिए जा रहे हैं। जांच में पॉजिटिव आने पर उन्हें सूचित कर उनका प्राथमिकता से उपचार किया जा रहा है। मामले की जांच करवा रहा हूं।
-डॉ. रविकुमार वर्मा, ब्लॉक चिकित्साधिकारी, शाहपुरा

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग