26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूने मकान में घुसा चोर, भीड़ जमा हुई तो भाग छूटा

नेहरू रोड स्थित सूने मकान में बुधवार रात चोर घुस गए। गनीमत रही कि पडोसियों को इसकी भनक लग गई। भीड़ जमा होने से चोर भाग गया

2 min read
Google source verification
Bhilwara, bhilwara news, deserted house rammed thief in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

नेहरू रोड स्थित सूने मकान में बुधवार रात चोर घुस गए। गनीमत रही कि पडोसियों को इसकी भनक लग गई। भीड़ जमा होने से चोर भाग गया।

भीलवाड़ा।

शहर के नेहरू रोड स्थित सूने मकान में बुधवार रात चोर घुस गए। गनीमत रही कि पडोसियों को इसकी भनक लग गई। भीड़ जमा होने से चोर भाग गया। हालांकि घर में खिड़की के कांच टूटे मिले। वहीं खून बिखरा हुआ था।

READ: सौ रुपए का विवाद, दुकान में घुसकर संचालक से फिल्मी स्टाइल में मारपीट

पुलिस के अनुसार नेहरू रोड पर रहने वाले अमृतचंद डागा परिसार समेत बाहर गए हुए थे। पीछे मकान सूना था। रात में किसी को सोने के लिए कहकर गए थे। रात नौ बजे कोई व्यक्ति घर में घुस गया। खटपट की आवाज सुनकर पडोसियों को शंका हुई। इस दौरान घर के बाहर भीड़ जमा हो गई। छत पर भी लोग पहुंच गए। इसकी भनक अंदर घुस चोर को लग गई। वह पीछवाड़े खिड़के के शीशे तोड़कर भाग गया। सूचना पर सुभाषनगर थाना पुलिस वहां पहुंची। घर की तलाशी लेने पर वहां कोई नहीं मिला। अल्बत्ता कांच तोडऩे से खिड़की के नीचे खून बिखरा मिला। माना जा रहा है कि आनन-फानन में कांच तोडऩे से चोर के हाथ में लग गई।

READ: बहुमत कांग्रेस का और सरकार ने विपक्ष के पार्षद को बना दिया चेयरमैन

बिखरा मिला खूना, टूटे पड़े थे कांच
नेहरू रोड पर एक सूने मकान के काच चटकाकर चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन आस—पास के लोगों के जग जाने से चोर मौके से भाग गए। मौके पर खून बिखरा पड़ा था और चारों तरफ कांच के टुकड़े बिखरे पड़े थे। माना जा रहा है कि आनन-फानन में कांच तोडऩे से चोर के हाथ में लग गई।

बैल के हमले में वृद्ध की मौत

माण्डलगढ़. कस्बे में तीन दिन पूर्व बैल के हमले मे घायल हुए वृद्ध ने बुधवार को अहमदाबाद में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार माण्डलगढ़ निवासी शंकरलाल लखारा (80) तीन दिन पूर्व बैल के मार देने से घायल हो गए थे। उनको भीलवाड़ा ले जाया गया। वहां से उदयपुर रैफर कर दिया गया। उदयपुर से अहमदाबाद भेजा गया। वहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।