27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चाकूबाजी और लूट के मामले का पर्दाफाश, आरोपितों ने उगले ये राज, सुनकर रह जाएंगे हैरान

चाकूबाजी और लूट के मामले का पर्दाफाश, आरोपितों ने उगले ये राज, सुनकर रह जाएंगे हैरान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Rajesh

•

Updated: 25 Jul 2018, 6:16 PM IST

robbery

भीलवाड़ा। चाकूबाजी और लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह में शामिल आरोपियों ने एक ही रात में चार राहगीरों को निशाना बनाया था। इस दौरान राहगीरों से नगदी, गहने व मोबाइल लूटकर आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इसके बाद से पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही थी।

एक रात में चार राहगीर बने निशाना

शहर थाना पुलिस ने चाकूबाजी और लूट की वारदात का खुलासा किया है। साथ ही पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचने में सफलता हासिल की है। इलाके में गिरोह इतना सक्रिय रहा कि एक ही रात में चार जनों को लूट का शिकार बना डाला। इस बीच राहगीरों से नगदी, गहने व मोबाइल लूटकर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद पुलिस की सतर्कता के चलते आरोपी धरे गए।

वारदात के बाद हो जाते फरार

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ रामेश्वर सिंह ने बताया कि 22-23 जुलाई की मध्यरात्रि को आरोपितों ने सुभाष नगर थाना क्षेत्र में दो राहगीरों के साथ लूट करने की वारदात की। इस दौरान लूटेरों ने राहगीरों से नकदी, गहने व मोबाइल लूटा और रफूचक्कर हो गए। वहीं प्रताप नगर थाना क्षेत्र में दो और राहगीरों से लूट की वारदात कर डाली। इस बार पुलिस लाइन के पास लूटेरों ने घटना को अंजाम दिया।

Read More: व्यापारी को धमकाकर 50 लाख लूट का मामला: डैकती के आरोपित के आरोपित की निशानदेही पर बरामद किए 12 लाख 26 हजार


विभिन्न थानों में संगीन मामले दर्ज

पकड़े गए लुटेरों में सागर गुर्जर, शशि गुवारिया, पवन मराठा व कमलेश सुथार शामिल है। इस गिरोह ने चार वारदातों को अंजाम देना कबूला है। सभी आरोपियों के खिलाफ मारपीट, लूट और जानलेवा हमले जैसे संगीन मामले विभिन्न थानों में दर्ज है। एसपी सिंह ने बताया की यह गिरोह रात्रि के समय बिना नम्बरी बाइक पर सवार होकर राह चलते अकेले लोगों को चाकू दिखा कर वारदात को अंजाम देते। फिलहाल पुलिस आरोपितों से गहन पूछताछ करने में जुटी है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग