
Distribution of textbooks from 1st to 12th class in government schools
शैक्षिक सत्र 2025-26 में निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण शुरू हो चुका है। माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर ने निर्देश जारी किए हैं कि प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 12वीं तक के समस्त विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरित की जाएंगी। शिक्षा विभाग की तरफ से पाठ्य पुस्तकों के वितरण को लेकर 20 जून से शुरू कर दिया गया है। 425 पीइइओ को पाठ्य पुस्तक मंडल की ओर से किताबों के सेट बनाकर दिए जाएंगे। किताबों का वितरण प्रथम चरण में किया जा रहा है। इसमें पहली से छठी तक की सभी पुस्तकों के नाम बदले गए तथा पाठ्य पुस्तक में भी बदलाव किया गया है।
5 ब्लॉक के 242 पीइइओ को पाठ्य पुस्तक वितरण
पाठ्य पुस्तक मंडल प्रभारी के अनुसार जिले में 14 ब्लॉक के 425 पीइइओ को पाठ्य पुस्तक का वितरण 20 से 7 जुलाई तक किया जाना है। इसके तहत अब तक 5 ब्लॉक के 242 पीइइओ को पहले से आठवी तक 1 लाख 41 हजार 761 पुस्तकें तथा 9वी से 12वी तक 1 लाख 32 हजार 613 पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया है। इसमें आसीन्द, बदनोर, बनेड़ा, बिजौलिया व हुरड़ा ब्लॉक शामिल हैं। पीईईओ के माध्यम से ही अब हर विद्यालयों में पुसतकों का वितरण होगा। प्रत्येक स्तर पर निशुल्क पाठ्य पुस्तकों की प्राप्ति एवं वितरण शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से अधिकारी करेंगे। जिला स्तर पर पाठ्य पुस्तकों के वितरण के कार्य की निगरानी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी व कार्मिक करेंगे।
पाठ्यक्रम में किया बदलाव
राजस्थान में नई शिक्षा नीति के तहत स्कूलों के सिलेबस में बदलाव किया गया है। सामान्य शिक्षा के साथ-साथ संस्कृत शिक्षा में भी नए सत्र में पहली से पांचवी तक का नया सिलेबस लागू होगा। ऐसे में राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (आरएससीईआरटी) उदयपुर ने सामान्य शिक्षा का सिलेबस नई शिक्षा नीति के अनुसार तैयार किया है।
9.39 लाख पुस्तकों पहुंची
शिक्षा विभाग के अनुसार प्रथम चरण में 9.39 लाख से अधिक पाठ्य पुस्तकों का वितरण होगा। इसके तहत कक्षा 1 से 8वीं तक के लिए 419623 किताबों की डिमांड थी। जिसमें से 141761 पाठ्य पुस्तकों का वितरण होगा। इसी तरह कक्षा 9 से 12वीं के लिए 519772 किताबों की डिमांड थी। जिसमें से 132613 किताबों का वितरण किया जाएगा।
कक्षा 1 से 8 तक में
प्रारंभिक व माध्यमिक - 10 लाख 99 हजार 340
संस्कृत शिक्षा - 27 हजार 12
मदरसा - 19 हजार 132
कक्षा 9 से 12 में
माध्यमिक शिक्षा - 6 लाख 33 हजार 533
संस्कृत शिक्षा - 8 हजार 871
Published on:
25 Jun 2025 08:54 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
