4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिला उपभोक्ता मंच का निर्णय: दुर्घटना में नहीं खुला एयरबैग, नया वाहन और क्षतिपूर्ति आदेश

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
District Consumer Forum Decision in bhilwara

District Consumer Forum Decision in bhilwara

भीलवाड़ा।

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष मंच ने हादसे के दौरान एयरबैग नहीं खुलने पर ऑटो मोबाइल कम्पनी को सेवा का दोषी मानते हुए परिवादी को नया वाहन देने और तीस हजार रुपए क्षतिपूर्ति चुकाने के आदेश दिए। मंच अध्यक्ष रमेशचंद मीना तथा सदस्य मुराद खां कायमखानी व विनती तापडि़या ने इस सम्बन्ध में फैसला सुनाते हुए पांच हजार रुपए परिवाद व्यय देने के भी आदेश दिए गए।

READ: गृहस्वामी गया स्वाधीनता दिवस समारोह देखने, पीछे चोर ले गए एक लाख का माल

शास्त्रीनगर स्थित मेन सेक्टर निवासी पीयूष बांगड़ ने महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा और अजमेर रोड स्थित भीलवाड़ा एग्रो ऑटो सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ परिवाद दायर किया था। परिवादी ने बताया कि उसने महिन्द्रा के अधिकृत विक्रेता भीलवाड़ा एग्रो ऑटो सर्विसेज से 13 लाख 29 हजार रुपए में वाहन खरीदा। वाहन खरीदते समय कम्पनी ने दुर्घटना के समय सुरक्षा की दृष्टि से बेहतर बताया। वाहन में छह एयरबैग लगे मिले, जो दुर्घटना के समय सुरक्षा के लिए थे। परिवादी और उसके रिश्तेदार 12 मई 2015 को वाहन से जयपुर जा रहे थे।

READ: गूंजे देशभक्ति के तराने, जिलेभर में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस, मुख्य सचेतक ने किया ध्वजारोहण, 48 प्रतिभाओं का किया सम्मान

गुलाबपुरा के आदर्शनगर चौराहे पर सड़क पार कर रहे मोपेड सवार को बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित होकर साइन बोर्ड व ब्रिज की दीवार से टकराकर गड्ढे में गिरा गया। इस दौरान छह में से एक भी एयरबैग नहीं खुलने से वाहन में सवार लोगों को चोटें आईं। वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन की कम्पनी में मरम्मत पर 3 लाख 75,243 रुपए खर्च हुए।

दो वाहन चालक झगड़े, मारपीट में एक जख्मी

भीलवाड़ा. शहर के रेलवे फाटक के निकट गुरुवार को दो वाहनों के आपस में टकराने के बाद चालक झगड़ पड़े। झगड़े में दुपहिया वाहन सवार ने कार चालक से मारपीट कर दी। उसे महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। झगड़े में चाकू से हमले से प्रतापनगर पुलिस हरकत में आई। हालांकि चाकू की बात गलत निकली। चॉबी से चोट आने की बात सामने आई।


जानकारी के अनुसार रेलवे फाटक के निकट कार और बाइक आपस में मामूली टकराने से दोनों चालक आपस में झगड़ पड़े। झगड़ा इतना बढ़ा कि बाइक चालक ने कार चालक पर हमला कर दिया। इससे कार चालक घायल हो गया। उसे एमजीएच ले जाया गया। प्रथमदृष्टया चाकू से हमले की बात सामने आने पर पुलिस हरकत में आ गई। हमलावर को हिरासत में लिया तो चॉबी से चोट लगने की बात सामने आई।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग