सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल के पांचवें दिन हालात भयावह हो गए है। रोगी मर्ज से तड़फ रहे हैं, जबकि सरकार व डॉक्टरों को कोई असर नहीं हो रहा है। जनता सरकार को कोस रही है। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते अस्पताल में लगे एवजी डॉक्टर रोगियों की ज्यादा भीड़ होने के चक्कर में मात्र ड्यूटी निभा रहे हैं। वे बिना रोगियों को जांच बीमारी पूछ दवाइयां लिख रहे हैं।