20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैथी के आड़ में कर रहा था नशे की खेती, जब पता चला तो खिसकी पैरो तले जमीन

सफेद कपड़े में चारों तरफ से छिपा रखे थे पौधे
less than 1 minute read
Google source verification
Drug cultivation in bhilwara

Drug cultivation in bhilwara

माण्डल।

भीमड़ियास गांव में मैथी की फसल की आड़ में अफीम की खेती कर रहे एक किसान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस मौके से अफीम के पौधे भी जब्त किए है।


प्रशिक्षु आरपीएस अदिति चौधरी के नेतृत्व में थाना उप निरीक्षक दातारसिंह मेड़तिया व पुलिस जाप्ता गश्त के दौरान भीमडिय़ास ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र पर पहुंचे। जहां मुखबिर से सूचना मिली कि गांव के ही गोपाल जाट ने अपने खेत पर अवैध रूप से अफीम के पौधे लगा रखे हैं।

जिस पर पुलिस ने खेत पर देखा तो वहा पर एक बीघा 2 बिस्वा की खातेदार जमीन में मैथी की फसल के बीच में 13 गुणा 21 फीट भूमि पर अफीम के पौधे लगे हुए थे। इनको चारों तरफ से सफेद कपड़े से छिपा रखा था। आरोपी गोपाल जाट निगरानी कर रहा था। पुलिस ने खेती के संबन्ध में प्रमाण पत्र मांगा तो उसने मना कर दिया। नारकोटिक्स की धारा के तहत आरोपी को गिरफ्तार किया। मौके से 1116 पौधे जब्त कर लिए ।