
Dumper Driver Death in Suspicious Circumstances in bhilwara
बनेड़ा।
थाना क्षेत्र के बरण व माली खेडा के पास स्थित क्रेशर पर डंपर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा तथा ग्रामीणों को समझाइश की। करीब 19 घंटे बाद ग्रामीणों ने शव उठाया।
जानकारी के अनुसार एकलिंग पुरा निवासी हीरालाल गाडरी 36 डंपर चलाता था। उसकी संदिग्ध परिस्थिततियों में मौत हो गई। मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान एकलिंगपुरा के करीब 200 ग्रामीण मौजूद थे। परिजन 25लाख मुवावजा देने की ग्रामीण कर रहे थे। मांग मोके पर बनेड़ा एस डी एम, बनेड़ा थाना अधिकारी उदय सिंह ने समझाया। ग्रामीण 19 घंटे बाद सात लाख रुपए के मुआवजे पर सहमत हुए तथा शव उठाने को तैयार हुए।
गौरतलब है कि थाना क्षेत्र के बरण व माली खेडा के पास स्थित क्रेशर पर डंपर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा तथा ग्रामीणों को समझाइश की। करीब 19 घंटे बाद ग्रामीणों ने शव उठाया।
Published on:
17 Mar 2019 05:39 pm
